
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Chicken Neck Corridor: भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते इस समय तल्ख हैं. बांग्लादेश को पाकिस्तान के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और एक स्वतंत्र देश के रूप में स्थापित होने में भारत का अहम भूमिका रही है. लेकिन, करीबी संबंधों को ताक पर रखकर बांग्लादेश के कुछ राजनेता और रिटायर्ड आर्मी अफसर भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं. हाल ही में बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता हसनत अब्दुल्ला ने भारत के पूर्वोत्तर को काटने की धमकी दी थी. सेवन सिस्टर्स राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा सिलीगुड़ी कॉरिडोर के जरिए भारत की मुख्य भूमि से जुड़े हैं जिसे चिकन नेक भी कहा जाता है.
भारत के पूर्वोत्तर के सात राज्यों को अलग-थलग करना बांग्लादेश के कुछ नेताओं और पाकिस्तान परस्त सैन्य अधिकारियों की फैंटेसी है. लेकिन, बांग्लादेश की भौगोलिक स्थिति इसे भारत से पंगा लेने की इजाजत नहीं देती. दरअसल बांग्लादेश की दो चिकन नेक हैं. इन कमजोर नसों को भारत ने जरा भी दबाया तो बांग्लादेश के लिए सहना असंभव हो जाएगा.
80 किमी लंबा उत्तरी बांग्लादेश कॉरिडोर दक्षिण दिनाजपुर से दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स तक जाता है. इस पर भारतीय सेना की छोटी सी कार्रवाई पूरे रंगपुर डिवीज़न को बाकी बांग्लादेश से पूरी तरह अलग कर सकती है.
दूसरा 28 किमी लंबा चटगांव कॉरिडोर तो और भी कमजोर है. ये दक्षिण त्रिपुरा से बंगाल की खाड़ी तक जाता है. यह कॉरिडोर भारत से सिलीगुड़ी कॉरीडोर से छोटा है. ये कॉरीडोर बांग्लादेश की आर्थिक राजधानी चटगांव और राजनीतिक राजधानी डाका के बीच एकमात्र लिंक है.
भारत और बांग्लादेश की सैन्य ताकत में भारी अंतर है. भारत का रक्षा बजट बांग्लादेश के मुकाबले लगभग 17 गुना ज़्यादा है. भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे मज़बूत सेना है. 2025 में ही भारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर के आसपास सुरक्षा मज़बूत करने के लिए तीन नए ऑपरेशनल रूप से तैयार मिलिट्री गैरीसन स्थापित किए हैं.
इसके अलावा भारत एक भारत एक परमाणु शक्ति वाला देश है. अगर बांग्लादेश की तरफ से कोई सैन्य कोशिश होती है तो ऐसा जवाब मिलेगा जिसका मुकाबला वह नहीं कर सकता. बंगाल की खाड़ी के माध्यम से होने वाला समुद्री व्यापार बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. अगर इंडियन नेवी ये रास्ता बंद कर देती है तो बांग्लादेश को भयंकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.