
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Valmiki Jayanti 2025: देशभर में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी घोषित की गई है. हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, आज यानी 7 अक्टूबर 2025 को सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे.
केवल कुछ चुनिंदा राज्यों में ही बैंक हॉलिडे रहेगा, जबकि बाकी जगहों पर बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा. अक्टूबर 2025 का महीना छुट्टियों के लिहाज से खासा व्यस्त है.
इस महीने देश के विभिन्न राज्यों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें 4 रविवार और 2 दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों की वजह से 15 अतिरिक्त छुट्टियां शामिल हैं. RBI हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28 और 31 अक्टूबर को अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और आयोजनों के चलते बैंक बंद रहेंगे.
7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में आज बैंक खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज जारी रहेगा. आरबीआई के निर्देश के मुताबिक, बैंक हॉलिडे राज्यों के हिसाब से अलग-अलग लागू होते हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि शाखा जाने से पहले स्थानीय बैंक कैलेंडर जरूर चेक कर लें.
गांधी जयंती और दशहरा बीत जाने के बाद भी अक्टूबर में कई बड़े पर्व आने बाकी हैं, जिनमें दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ महापर्व प्रमुख हैं. सिक्किम में अक्टूबर की शुरुआत में 1 से 5 तारीख तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहे, जबकि 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी स्थानीय त्योहारों के चलते छुट्टियां घोषित की गई हैं. इससे बैंकिंग सेवाओं पर सीमित प्रभाव पड़ सकता है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार महर्षि वाल्मीकि जयंती को विशेष महत्व देते हुए 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. पहले यह “निबंधित अवकाश” की श्रेणी में था, जिसमें कर्मचारी अपनी पसंद से छुट्टी चुन सकते थे. लेकिन अब इसे पूर्ण सार्वजनिक अवकाश बना दिया गया है. हालांकि, यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत मान्य नहीं होगा, यानी बैंकिंग सेवाओं पर कानूनी असर नहीं पड़ेगा.
इसी तरह दिल्ली सरकार ने भी 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है. राजधानी में आज कई धार्मिक कार्यक्रम, शोभायात्राएं और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी.
हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाली वाल्मीकि जयंती महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में आयोजित होती है, जिन्हें महाकाव्य रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है. इस दिन देशभर में झांकियां, भजन, शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.