Shri Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बड़ा बदलाव, जाने से पहले जान लें नया शेड्यूल

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बढ़ोतरी करने का फैसला हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश अनुसार किया गया है.

Published date india.com Published: October 6, 2025 7:46 AM IST
Shri Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बड़ा बदलाव, जाने से पहले जान लें नया शेड्यूल

Shri Banke Bihari: श्री ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन के समय में बढ़ोतरी की गई है. नए नियम 30 सितंबर से लागू किए जा चुके हैं. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बढ़ोतरी करने का फैसला हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश अनुसार किया गया है.

अब क्या होगी नई समय सारणी

सुबह मंदिर के दर्शन के लिए खुलने का वक्त सुबह 7 बजे होगा. श्रृंगार आरती सुबह 7:10 बजे होगी. राजभोग आरती दोपहर 12:25 बजे होगी. दोपहर 12:30 बजे दर्शन बंद हो जाएंगे. शाम के समय 4:15 बजे मंदिर फिर से दर्शन के लिए खुलेगा. शयन आरती रात 9:25 बजे होगी. रात 9:30 बजे मंदिर के कपाट को बंद कर दिया जाएगा.

विवाद में भी आया फैसला

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन के समय में बदलाव पर आपत्ति जताते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है. इस पर सुनवाई तीन नवंबर को होगी. समय में परिवर्तन के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रदेश इकाई ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां याचिका दायर की है. इसमें कहा गया है कि हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी के पास मंदिर की सेवा पूजा में कुछ भी बदलाव करने का अधिकार नहीं है.

बता दें कि मथुरा जिले के वृंदावन धाम में बिहारीपुरा में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यहां रोज लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं. इस मन्दिर का निर्माण 1864 में हुआ था. देश भर के कृष्ण भक्त यहां भगवान के बांके बिहारी रूप के दर्शन करने आते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.