सेना को बड़ी कामयाबी, जैश का ऑपरेशनल कमांडर खालिद ढेर, 1 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में आज (9 अक्टूबर) को दो जगह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

Published date india.com Updated: October 9, 2017 3:21 PM IST
baramulla encounter jem khalid kashmir indian army militants | सेना को बड़ी कामयाबी, जैश का ऑपरेशनल कमांडर खालिद ढेर, 1 जवान शहीद
जैश का ऑपरेशनल कमांडर खालिद मुठभेड़ में ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आज (9 अक्टूबर) को दो जगह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना के हाथ बड़ी कामयाबी लगी. इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन हेड खालिद मारा गया. वहीं दूसरी तरफ सेना का एक जवान मुठभेड़ में शहीद हो गया.

खालिद एक घर में छुपकर बैठा था, जहां सेना ने उसे ढेर कर दिया. खालिद के पैर में गोली लगी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने लाडूरा इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के खोजी दल पर गोलीबारी कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.

जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता है क्योंकि मारा गया आतंकी, उत्तर कश्मीर में सुरक्षा शिविरों पर होने वाले कई हमलों में शामिल था. साथ ही वह विशेष तौर पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था. उन्होंने बताया, ‘वह जम्मू और कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, स्थानीय पुलिस सीआरपीएफ और सेना के संयुक्त अभियान में मारा गया.’

पुलिस ने बताया कि खालिद एक पाकिस्तानी नागरिक था और वह पिछले दो-तीन सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय था। साथ ही वह आतंकी संगठनों के लिए नियुक्तियां करने में भी मदद करता था. उन्होंने बताया कि आतंकी ने हाल ही में हंदवारा में विशेष पुलिस अधिकारी और उनके सात वर्षीय बेटे पर हमला किया था और बताया कि खालिद ए++ श्रेणी का अतिवांछित आतंकी था और उसपर सात लाख रुपये का इनाम भी था. मुठभेड़ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने लादूरा इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पाने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में जैश कमांडर मारा गया.

पुलिस, श्रीनगर हवाईअड्डे के पास बीएसएफ बटालियन मुख्यालय और पुलवामा में जिला पुलिस लाइन पर हुए हालिया हमले में भी उसकी भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि वह, इन कायराना हमलों के लिए रची गई साजिश का हिस्सा हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आतंकी हमले में एक सूबेदार शहीद 

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया.सेना के एक अधिकारी ने कहा, बडगाम के खाग इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ शहीद हो गए. उन्होंने बताया कि शहीद सैनिक की पहचान सूबेदार राज कुमार के रूप में हुई है, जो 53 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात थे.

7 अक्टूबर को केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) पर गश्‍ती के समय आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ का एक अधिकारी घायल हो गया था.

बता दें कि आतंकियों ने श्रीनगर हवाईअड्डे के निकट स्थित बीएसएफ बटालियन मुख्यालय पर हमला किया था. मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था, जबकि घायल बीएसएक के एक सब-इंस्पेक्टर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.