नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय तथा राज्य पुलिस के बैंडों की शानदार 26 प्रस्तुतियों के साथ बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो गया. इस दौरान कदमताल के साथ संगीत और भावपूर्ण शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘अभियान’ से लेकर ‘नृत्य सरिता’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी भारतीय धुनों ने बीटिंग रिट्रीट समारोह में चार चांद लगा दिए.
#WATCH Live from Delhi: Beating Retreat ceremony at Vijay Chowk https://t.co/6xXpmEGKVc
— ANI (@ANI) January 29, 2020
समारोह की शुरुआत वाहनों के काफिले के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आयोजन स्थल पर पहुंचने के साथ हुई. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना अध्यक्ष एअर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमवीर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे. थलसेना, वायुसेना, नौसेना, राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बैंडों ने दो दर्जन से अधिक धुनें बजाईं. इनमें ‘विजय भारत’ सहित 25 धुनें भारतीय संगीतकारों ने तैयार की थीं. ‘सारे जहां से अच्छा’ की प्रस्तुति ने भी सबका मन मोह लिया.
President Kovind witnessed the Beating Retreat ceremony at Vijay Chowk, New Delhi. This marks the culmination of the four-day long Republic Day celebrations. pic.twitter.com/czwY9FR9TN
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 29, 2020
हर वर्ष 29 जनवरी को आयोजित होता है बीटिंग रिट्रीट
जैसे ही रिट्रीट का बिगुल बजा, रायसीना हिल परिसर भव्य रंगों के प्रकाश से जगमगा उठा. इसके लिए पारंपरिक बल्बों की जगह एलईडी का इस्तेमाल किया गया. बीटिंग रिट्रीट हर वर्ष 29 जनवरी को आयोजित होता है. यह परंपरा सदियों पुरानी है जब सूर्यास्त के समय सैनिक युद्ध रोक देते थे और अपने शिविरों में लौट जाते थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.