बीफ बिरयानी पॉलिटिक्स से नाराज CM मनोहर लाल खट्टर पुलिस अफसरों पर भड़के

पीड़िताओं के परिवार ने कहा, उन्होंने पुलिसकर्मियों को गौरक्षकों के बारे में सूचना दी थी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई

Written by: Komal Badodekar
Published: September 11, 2016, 9:58 AM IST

चंडीगढ़  के मेवात में मीट के सैंपल भरे जाने से शुरू हुई देशव्यापी बीफ बिरयानी पॉलिटिक्स को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर खासे नाराज हैं। उन्होंने राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला से कड़ी नाराजगी जतााते हुए पुलिस अफसरों को भी फटकार लगाई है। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में उनकी जानकारी में लाए बिना ऐसे फैसले न लिए जाएं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुद्दे को लेकर पिछले 3-4 दिन से बवाल मचा हुआ है। यहां तक गौ सेवा आयोग के खिलाफ नेशनल माइनॉरिटी कमीशन में याचिका तक लगाई गई है। बीफ विवाद ने इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ा है जब राज्य गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने बयान दिया था कि जिसे गो मांस खाना है वह हरियाणा छोड़कर चला जाए। यह भी पढ़ें: हरियाणा: गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी, बीफ ले जा रहे लोगों को खिलाया गोबर, लगवाए जय श्रीराम के नारे

बीफ सैंपल में गोमांस की पुष्टि होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। सीएम ने कहा, यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का मामला है।

मेवात गैंगरेप की एक पीड़िता ने गौरक्षकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जबकि, हरियाणा पुलिस ने इनकार किया है। पीड़िताओं के परिवार ने कहा, उन्होंने पुलिसकर्मियों को गौरक्षकों के बारे में सूचना दी थी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।’ यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: गौरक्षकों के डर से दलितों ने की सुरक्षा की मांग

एक पीड़िता ने बताया, “हमलावरों ने पूछा कि तुम गोमांस खाते हो। हमने कहा, नहीं। लेकिन वे माने नहीं। दूसरी ओर, दक्षिण रेंज, रेवाड़ी की आईजी ममता सिंह ने कहा, आरोपियों के गौरक्षक होने या किसी गौरक्षा समूह का हिस्सा होने का सबूत नहीं मिला है। हालांकि, जांच अभी चल ही रही है।’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.