Tillu Tajpuriya Murder: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, टिल्लू की हत्या के वक्त तिहाड़ जेल में ड्यूटी पर तैनात तमिलनाडु विशेष पुलिस (टीएनएसपी) के सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इन पर आरोप है कि ड्यूटी पर होने के बाद कर्मी सब कुछ देखते रहे और कोई एक्शन नहीं लिया. कर्मियों को निलंबित करने के बाद इन्हें वापस तमिलनाडु भेजा जाएगा.
बता दें कि दिल्ली जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तमिलनाडु पुलिस को पत्र लिखकर अपने कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था. जिसके बाद ही कर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई. जेल के एक अधिकारी ने बताया कि टीएनएसपी के अधिकारियों के साथ उनके कर्मियों की कथित लापरवाही के संबंध में एक बैठक भी की गई जिसमें उन्होंने अपने कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. अधिकारी ने कहा, तमिलनाडु पुलिस ने अपने सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है और उन्हे वापस बुलाया है.
गौरतलब है कि बीते मंगलवार (2 मई) को प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के चार सदस्यों- दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने टिल्लू ताजपुरिया की कथित तौर हत्या कर दी थी. मामले में तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि गैंगस्टर टिल्लू पर सुरक्षाकर्मियों के सामने हमला किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.