बंगाल CM का बड़ा दावा: 4,800 अवैध घुसपैठियों को बांग्लादेश भेजा, 836 और होंगे डिपोर्ट
Suvendu Adhikari on Infiltrators: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि पिछले एक महीने में 4,800 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया है और जल्द ही 836 और को वापस भेजा जाएगा.
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी का बयान (इमेज AI से है)
Suvendu Adhikari on bangladeshis infiltrators: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध घुसपैठियों को वापस डिपोर्ट करने पर बड़ा बयान दिया है. बंगाल के CM के अनुसार, पिछले एक महीने में 4,800 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया है. इन घुसपैठियों पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू नहीं होता था. वहीं, राज्य सरकार जल्द ही 836 और घुसपैठियों को डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है.
डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेते ही सरकार की प्राथमिकताओं को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था. राज्य सरकार अब डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर काम कर रही है, जिसके तहत अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाती है. वहीं, अवैध घुसपैठिए को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.
जेल की जगह होल्डिंग सेंटर
बंगाल में पहले पकड़े गए अवैध घुसपैठियों को जेलों में रखा जाता था. नई सरकार ने आते ही इस सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया है. घुसपैठिओं को बंधक बनाने के लिए बंगाल सरकार ने सीमावर्ती जिलों में विशेष होल्डिंग सेंटर बनाए हैं. सरकार इन सेंटरों की मदद से घुसपैठियों को सीधे बीएसएफ को सौंप रही है.
सुरक्षा के लिए BSF को जमीन
बंगाल की सुरक्षा और सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए बीजेपी सरकार ने आते ही BSF को लगभग 100 किलोमीटर जमीन सौंपी है. सुरक्षा मजबूत करने के लिहाज से उत्तर बंगाल के रणनीतिक रूप से अहम 'चिकन नेक' इलाके को टॉप प्राइयोरिटीपर रखा जा रहा है. बता दें कि बांग्लादेश के साथ पश्चिम बंगाल राज्य की 2,216 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है. इसमें से करीब 556 किलोमीटर हिस्से पर अभी बाड़ लगाना बाकी है. बता दें कि बंगाल सरकार में बीजेपी सरकार आते ही केन्द्र सरकार की कई योजनाओं को राज्य में लागू किया जा रहा है.
आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट की मानें तो, घुसपैठ के खिलाफ जारी अभियान आने वाले दिनों में और तेज होगा. होल्डिंग सेंटरों में रखे गए 836 लोगों को जल्द डिपोर्ट किया जाएगा. हकीमपुर बॉर्डर आउटपोस्ट से भी घुसपैठियों की स्वैच्छिक वापसी लगातार जारी है. राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है. इस बड़े अभियान से सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें