Bengal Election Results: 'बंगाल चुनाव हमेशा याद किए जाएंगे', चुनावी नतीजों पर आया PM मोदी का रिएक्शन- जानिये क्या बोले

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:May 4, 2026 6:53 PM IST

Bengal Election Results: बंगाल में भारतीय जनता पार्टी क200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, टीएमसी 80 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. कांग्रेस और अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं.

West Bengal Assembly Election Results: बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में BJP 50 सीटें जीत चुकी हैं और 154 पर आगे चल रही हैं. BJP के खाते में 204 सीटें आती दिख रही हैं. बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का भी रिएक्शन आया है. PM मोदी ने ट्वीट कर बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह चुनाव हमेशा याद किये जाएंगे.

Advertising
Advertising

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद किए जाएंगे. जनता की ताकत की जीत हुई है और BJP की अच्छे शासन की राजनीति की जीत हुई है. मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं. लोगों ने BJP को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी. हम ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को मौका और सम्मान देगी.'

PM मोदी ने आगे लिखा, 'पश्चिम बंगाल में BJP की रिकॉर्ड जीत कई पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं की कोशिशों और संघर्ष के बिना मुमकिन नहीं थी. मैं उन सभी को सलाम करता हूं. सालों से, उन्होंने जमीन पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों को पार किया है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है. वे हमारी पार्टी की ताकत हैं.'

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन. यह जबरदस्त जनादेश बंगाल की जनता का उन लोगों को करारा जवाब है जो डर फैलाते हैं, तुष्टीकरण करते हैं, और घुसपैठियों को बचाते हैं. यह TMC के 'डर' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीपर भरोसे की जीत है. मेरे जैसे हर BJP कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का पल है कि मां गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, आज BJP का भगवा झंडा हर जगह शान से लहरा रहा है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें