By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bengal Woman Used Her Lover To Kill Husband
महिला ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, फोन पर सुनती रही उसकी दर्द भरी चीखें
एक साल पहले ही मनुआ की अनुपम से शादी हुई थी
नई दिल्ली। मनुआ मजूमदार नाम की एक महिला द्वारा अपने पति को अपने ही प्रेमी से मरवाने की घटना ने पूरे बंगाल को हिला कर रख दिया है. दरअसल, बारासात नगरपालिका की कर्मचारी मनुआ मजूमदार 3 मई को ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने 26 साल के प्रेमी अजीत रॉय के घर गई. मनुआ और अजीत एक दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं.
28 साल की मनुआ अपने प्रेमी के साथ जिस कमरे में काफी देर तक ठहरी थी, उसी कमरे में कुछ देर बाद अजीत ने मनुआ के पति अनुपम सिन्हा (34) की बेरहमी से हत्या कर दी. एक साल पहले ही मनुआ की अनुपम से शादी हुई थी.
अजीत ने अनुपम के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर चाकू से उसकी नसें काट दीं, ताकि उसकी मौत हो जाए. मगर इन सबसे पहले अजीत ने अनुपम के मुंह में उस लोहे की रॉड को घुसाया और फिर मनुआ को फोन लगाया, ताकि वह अपने पति की दर्द भरी चीखें फोन पर सुन सके. हालांकि मनुआ की प्लानिंग थी थी कि अनुपम की हत्या के समय वो भी वहां मौजूद रहेगी.
अनुपम का मर्डर करने के बाद अजीत ने सबसे पहले अपने अपार्टमेंट की सफाई की. अगली सुबह उसने सबसे पहले अनुपम की लाश को ठिकाने लगाया. उसके बाद अनुपम के कपड़े और उसके मोबाइल को कोलकाता की गंगा नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी गंगा में एक डुबकी लगाई.
पुलिस को इस मामले में पहला शक अनुपम की लाश के पास मिली सोने की अंगूठी से हुआ. पुलिस के मुताबिक, कोई भी पेशेवर अपराधी कभी किसी इंसान की अंगूठी उसकी अंगुली से निकाल कर लाश के पास नहीं छोड़ता है. यहीं से पुलिस को इस केस में विवाहेत्तर संबंधों का शक हुआ और फिर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की.
पूछताछ के दौरान अजीत ने पुलिस को बताया कि वह सोने की अंगूठी मनुआ ने शादी की पहली सालगिरह पर अपने पति अनुपम को दी थी, मगर अजीत उस अंगूठी को अनुपम के अंगुली में नहीं देखना चाहता था. इसलिए उसने अनुपम के अंगुली से अंगूठी निकाल कर उसकी लाश के पास फेंक दी. मामले में पुलिस ने मनुआ और उसके प्रेमी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
Also Read:
-
West Bengal Assembly Elections 2026: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए क्या वादे किए, नाम दिया 'भरोसा पत्र'
-
क्या है 13 Clifton Road In Karachi? इस व्हाइट हाउस में 30 साल से रह रहा है दाऊद इब्राहिम? 24 घंटे ISI करती है पहरेदारी?
-
ये है दुनिया के 7 सबसे खूंखार सीरियल किलर्स, कोई था पेंटर तो कोई डॉक्टर, खून बहाकर पाते थे सुकून
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें