West Bengal Next Chief Minister: पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला हो चुका है. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को विधायक दल का नेता चुना गया. गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया. बंगाल के BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम चल रहे थे, लेकिन आखिरकार इसका फैसला हो गया. सुवेंदु अधिकारी शनिवार (09 मई) सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हाल में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 207 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता में आई है. वहीं, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा.
55 साल के सुवेंदु अधिकारी BJP के ताकतवर नेताओं में से एक हैं. सुवेंदु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह BJP के चार प्रमुख रणनीतिकारों में एक हैं. सुवेंदु के पिता शिशिर अधिकारी 2009 से 2024 तक कांग्रेस कांटी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद रहे. शिशिर अधिकारी मनमोहन सिंह की सरकार में राज्य मंत्री भी बने. उनके भाई दिवेंदु और सौमेंदु भी लोकसभा के सदस्य रहे हैं. मौजूदा विधानसभा चुनाव ने सुवेंदु ने दो सीटों से जीत दर्ज की. भवानीपुर में उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को हराया. वहीं, नंदीग्राम में सुवेंदु ने टीएमसी के पबित्र कर को शिकस्त दी थी.

BJP के सीनियर नेता और पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट, दिलीप घोष ने हाल ही में हुए असेंबली चुनाव में खड़गपुर सदर से जीत हासिल की. उनका RSS से बैकग्राउंड रहा है और वे पहले भी पार्टी के स्टेट कैंपेन को लीड कर चुके हैं.
समिक भट्टाचार्य BJP के स्टेट प्रेसिडेंट हैं. उन्हें बूथ-लेवल प्लानिंग, कैडर की ताकत और इलेक्शन मैनेजमेंट पर फोकस करने वाले एक ऑर्गेनाइज़ेशनल लीडर के तौर पर देखा जाता है.
रूपा गांगुली पूर्व राज्यसभा मेंबर और एक्टर हैं, जिन्होंने सोनारपुर दक्षिण से ज़बरदस्त जीत हासिल की.
अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण को बड़े अंतर से बरकरार रखा. वह स्टेट वाइस प्रेसिडेंट भी हैं और पब्लिक आउटरीच, खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों और मीडिया कम्युनिकेशन में एक्टिव रही हैं.
स्वपन दासगुप्ता ने इस चुनाव में रासबिहारी सीट जीती. वह पूर्व राज्यसभा मेंबर और एकेडमिक हैं.
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए. BJP ने 293 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई. राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा. रिजल्ट 24 मई को घोषित किए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.