By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bengaluru Teacher Asked In The Question Paper Farmers Friend Is Earthworm Or Cm Kumaraswamy Or Bs Yeddyurappa
शिक्षक ने पेपर में पूछा, 'किसान का मित्र केंचुआ है या CM कुमारस्वामी-बीएस येदियुरप्पा', हुआ बर्खास्त
बेंगलुरू के एक शिक्षक को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि आठवीं कक्षा के प्रश्न पत्र में सवाल पूछा गया था कि क्या किसान का मित्र केंचुआ है या मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी या भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा.
बेंगलुरू: बेंगलुरू स्थित माउंट कार्मेल इंग्लिश हाई स्कूल के एक शिक्षक को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि आठवीं कक्षा के प्रश्न पत्र में एक सवाल पूछा गया था कि क्या किसान का मित्र केंचुआ है या मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी या भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा. यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी.
स्कूल के प्राचार्य राघवेंद्र ने मीडिया को बताया कि प्रश्न पत्र बनाने के लिए जिम्मेदार शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है. यह सवाल आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में कन्नड़ भाषा के प्रश्न-पत्र में पूछा गया था. राजनीति से जुड़े लोगों के नाम होने से सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्राचार्य ने कहा कि प्रशासन की जानकारी के बिना इसे परीक्षा में शामिल किया गया था.
Karnataka: लघु सिंचाई मंत्री सीएस पुट्टाराजू के आवास पर इनकम टैक्स ने मारा छापा, कार्रवाई जारी
खुद को किसान नेता बताते हैं कुमारस्वामी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा खुद को रैठा बंधु यानी किसानों के मित्र कहते हैं, जबकि कुमारस्वामी खुद को किसानों का नेता बताते हैं. स्कूल प्रशासन ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए सवाल का मकसद किसी राजनीतिक दल या विचारधारा को प्रमोट करना नहीं था.
Also Read:
-
प्रेमी के हाथ-पैर और आंखों पर पट्टी बांधी, कहा- वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल है... फिर केरोसिन डाल जिंदा जला दिया
-
Vande Bharat Sleeper: अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिये कितना होगा किराया, कब होगी शुरुआत
-
IPL 2026 में सिर्फ विराट कोहली ही बना सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड! इतिहास रचने का सुनहरा मौका
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें