New Car On Diwali: कम बजट में खरीदना चाहते हैं कार? ये 5 गाड़ियां कम खर्च में देती हैं जबरदस्त माइलेज, फीचर्स भी लाजवाब

दिवाली के इस शुभ त्योहार में अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है, तो आपके लिए हम 5 ऐसे कारों की लिस्ट लाएं है जो आपके लिए बेस्ट रहने वाली है. ये सभी कार माइलेज बहुत अच्छा देती है और कई फीचर्स के साथ आती है.

Published date india.com Published: October 12, 2025 10:37 AM IST
Best CNG Cars Under 6 Lakh For High Mileage In Diwali Offers
Best CNG Cars Under 6 Lakh For High Mileage In Diwali Offers

दिवाली के मौके पर अगर आप एक नई और सस्ती कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए एकदम बेस्ट है. क्योंकि बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच अब लोग तेजी से CNG गाड़ियों की ओर जा रहे हैं, जिसमें खर्च भी कम आता है और माइलेज भी अच्छी मिलती है. जीएसटी में बदलाव के बाद इस फेस्टिव सीजन कार की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है, जिसे खरीदना अब आसान हो गया है.

CNG कारों की बढ़ती मांग

ऑटोमोबाइल बाजार में हाल के दिनों में CNG कारों की बिक्री में तेजी देखने को मिली है. जीएसटी में कटौती और लो मेंटनेंस कॉस्ट की वजह से ये गाड़ियां अब पहले से सस्ती हो गई हैं. ऐसे में जिन लोगों का बजट 5 से 7 लाख रुपये तक है, उनके लिए हम कुछ 5 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो रही हैं. यह कारें किफायती, पर्यावरण अनुकूल और भरोसेमंद होंगी.

Maruti S-Presso CNG

Maruti S-Presso CNG की एक्स-शोरूम कीमत 4.62 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0L K-Series इंजन मिलता है जो 56 PS की पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है. इतना ही नहीं, 32.73 km/kg का माइलेज इसे अपने सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में शामिल करता है. इस कार में डुअल एयरबैग्स, ABS, EBD, 7-इंच टचस्क्रीन और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स इसे बेहतरीन बनाते हैं.

Maruti Alto K10 CNG:

अगर आपके लिए माइलेज जरूरी है तो , तो Maruti K10 CNG आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.82 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 33.85 km/kg का माइलेज देती है. इसमें आपको 998cc K10C इंजन, 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और रियर सेंसर जैसे फीचर्स मिल जाएंगे. यह कार छोटे परिवारों के लिए एक अच्छी चॉइस है.

Tata Tiago CNG:

Tata Tiago CNG की कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2L रेवोट्रॉन इंजन है जो 72 PS पावर और 95 Nm टॉर्क देता है. बात करें माइलेज की तो यह 28.06 km/kg तक है. यह कार 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं के साथ आती है, जो इसे प्रीमियम फील देती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Maruti Wagon R CNG:

Maruti Wagon R CNG लंबे समय से परिवारों की पसंदीदा कार रही है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है. यह 998cc K10C इंजन और 34.05 km/kg का माइलेज देती है. इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, 7-इंच टचस्क्रीन और 341 लीटर बूट स्पेस जैसी खूबियों के साथ यह एक परफेक्ट फैमिली पैकेज बन जाती है.

Maruti Celerio CNG

Maruti Celerio CNG भी इस लिस्ट में शामिल है, इस कार की एक्श शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 34.43 km/kg का शानदार माइलेज देती है. 998cc K10C इंजन के साथ यह कार सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. इसमें आपको 6 एयरबैग्स, कीलेस एंट्री और ऑटो AC जैसी सुविधाएं मिल जाते हैं, जो इसे बेहतरीन विकल्प बनाती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.