Bhabanipur Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान थी लेकिन इस बार उन्हें अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.
Assembly Election Results 2026
Share Article
Facebook
WhatsApp
X
Email
Telegram
LinkedIn
Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Results 2026: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने टीएमसी की नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे मुकाबले में 15,114 वोटों से हरा दिया. चुनाव के नतीजे आते ही राजनीति में हलचल तेज हो गई. यह मुकाबला काफी चर्चा में था, क्योंकि दोनों ही बड़े नेता आमने-सामने थे. लेकिन आखिर में बाजी सुवेंदु अधिकारी के हाथ लगी.हार के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान माहौल ठीक नहीं था और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ, सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत को जनता को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि यह जीत लोगों के भरोसे और समर्थन की वजह से मिली है. उन्होंने खास तौर पर हिंदू, सिख और बौद्ध समुदाय का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें वोट देकर जिताया. इस नतीजे के बाद भवानीपुर सीट का राजनीतिक समीकरण बदल गया है और आने वाले समय में इसका असर पूरे राज्य की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है.
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Vote Counting Updates:
भवानीपुर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया.
May 4, 2026 4:24 PM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में 12 राउंड के बाद ममता बनर्जी 7184 वोटों से आगे चल रही हैं. ममता बनर्जी को 44729 वोट मिले हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी 37,454 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
May 4, 2026 1:19 PM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. सुवेंदु अधिकारी दूसरे नंबर पर हैं.
May 4, 2026 11:11 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: तीसरे राउंड के बाद ममता बनर्जी आगे. शुभेंदु अधिकारी को 8461 वोट मिले. ममता बनर्जी को 9359 वोट मिले.
May 4, 2026 11:02 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में ममता बनर्जी फिर आगे निकल गई हैं. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पिछड़ गए हैं.
May 4, 2026 10:30 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में ममता बनर्जी फिर पिछड़ गई हैं. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने यहां बढ़त बना ली है.
May 4, 2026 10:07 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर जारी है..
May 4, 2026 9:29 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: बंगाल में काउंटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है.
May 4, 2026 9:22 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर सीट पर पश्चिम मुख्यमंत्री की ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है.
May 4, 2026 9:08 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभी भी पिछड़ रही हैं. सुवेंदु अधिकारी यहां आगे चल रहे हैं.
May 4, 2026 8:44 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर सीट पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं. यहां सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं.
May 4, 2026 8:37 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर सीट पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं. यहां सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं.
May 4, 2026 8:22 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
May 4, 2026 8:12 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है.
May 4, 2026 8:00 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. हमारे साथ बने रहिये हम आपको यहां इस सीट का हर अपडेट देंगे.
May 4, 2026 7:59 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: पहले यह सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, लेकिन समय के साथ यहां तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव बढ़ गया. 2021 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें ममता बनर्जी ने बड़ी जीत हासिल की थी.
May 4, 2026 7:59 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर में पढ़े-लिखे और शहरी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जिससे यहां के चुनावी मुद्दे भी अलग होते हैं. इस इलाके में अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं, जिससे चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प हो जाते हैं.
May 4, 2026 7:59 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: भवानीपुर को भवानीपोर के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ठीक बीच में स्थित है. यह एक जनरल कैटरगी का विधानसभा क्षेत्र है और उन सात हिस्सों में से एक है जिनसे मिलकर कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट बनती है. अपने मौजूदा स्वरूप में, भवानीपुर में कोलकाता नगर निगम के आठ वार्ड शामिल हैं.
May 4, 2026 7:59 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: साल 2016 के विधानसभा चुनावों में भी ममता बनर्जी ने भवानीपुर से 65,520 वोट हासिल कर कांग्रेस की दीपा दासमुंशी को हराया था, जिन्हें 40,219 वोट मिले थे.
May 4, 2026 7:58 AM IST
Bhabanipur Election Result Live: नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 58,835 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.