Bharat Mobility Global Expo 2025 Pm Narendra Modi To Inaugurate Auto Expo
Bharat Mobility Global Expo 2025: देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानें आम लोगों को कब से मिलेगी एंट्री
भारत में ऑटो एक्सपो 2025 की शुरुआत आज से होने जा रही है. बता दें कि देश का सबसे बड़ा 17 जनवरी से शुरू होकर 22 जवनरी तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इवेंट का उद्धाटन करेंगे.
Auto Expo 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (17 जनवरी) को ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस बार ये इवेंट काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस बार यहां पर 100 से ज्यादा नई गाड़ियों को लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा ऑटो कंपोनेंट्स से लेकर कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, साइकिल और फ्यूचर मोबिलिटी टेक्नोलॉजी से जुड़े टोटल 9 एक्सपो एक साथ आयोजित होंगे.
इस इवेंट को लेकर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बताया कि सरकार निर्माताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. कुमारस्वामी ने आगे बताया कि इस इवेंट में कई कंपनियों के नए वाहन मॉडल को पेश किया जाएगा. पीएम मोदी खुद इन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं.
ऑटो एक्सपो के जरिए मिलेगा EV को बढ़ावा
एच.डी. कुमारस्वामी ने इस इवेंट की जानकारी देते हुए आगे बताया ‘पीएम मोदी मोबिलिटी प्रोग्राम का उद्घाटन करने जा रहे हैं. ये सिर्फ एक उद्घाटन नहीं है, बल्कि मुझे लगता है कि वो व्यक्तिगत रूप से कंपनियों के वाहन मॉडल को देखना चाहते हैं. ये वाहन प्रदर्शनी देश में कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है. हम निर्माता को उत्साहित कर रहे हैं कि वे इलेक्ट्रिक कारों को और बढ़ावा दें.’
पीएमओ ने एक बयान में कहा कि एक्सपो में मोबिलिटी सेक्टर में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए स्टेट सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उद्योग और राज्यों के भी सहयोग को बढ़ाया जा सके. इस वर्ष आयोजन में वैश्विक महत्व पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिसमें दुनिया भर से प्रदर्शक और विजिटर्स भाग लेंगे.
17 से 22 जनवरी तक चलेगा ऑटो एक्सपो
‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ का आयोजन 17 से 22 जनवरी तक तीन अलग-अलग स्थानों दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नौ से अधिक शो और 20 से अधिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.
आम जनता को कब से मिलेगी एंट्री?
ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 के बीच होने जा रहा है. इसका पहला और दूसरा दिन मीडिया कर्मियों के लिए रिजर्व रखा गया है. वहीं, दूसरा दिन स्पेशल इनविटेशन के लिए भी निर्धारित रखा गया है. इस इवेंट में आम लोगों को एंट्री ऑटो एक्सपो के तीसरे दिन यानी 19 जनवरी से 22 जनवरी तक मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.