दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! नए साल से OLA, UBER के अलावा चालू होगी एक और टैक्सी सर्विस; जानिए पूरी डिटेल

दिल्लीवालों को नए साल पर सरकार औला उबर के बाद एक और नए टैक्सी सर्विस के शुरूआत करने जा रही है, जिसका मकसद ड्राइवरों की आय में इजाफा करना और यात्रियों को सस्ती कैब सुविधा देना है

Published date india.com Published: December 17, 2025 7:07 PM IST
Bharat Taxi Service
Bharat Taxi Service

Bharat Taxi Service: दिल्लीवालों को नए साल पर सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. दरअसल सरकार 1 जनवरी 2026 से भारत टैक्सी की औपचारिक शुरूआत करने जा रही है. सहकारिता मंत्रालय के अनुसार नए साल के पहले दिन से ये टैक्सी सेवा शुरू हो सकती है, जिसका मकसद सस्ती, भरोसेमंद और ड्राइवर हितैषी टैक्सी सेव देना है. ये सरकार की ये टैक्सी सेवा ओला उबर जैसी निजी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं.  इस टैक्सी सेवा की शुरूआत सबसे पहले दिल्ली में किया जाएगा, यहां इस नई सेवा का ट्रायल पूरा हो चुका है. अब 1 जनवरी से आम नागरिक भारत टैक्सी ऐप की मदद से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे. इस सेवा के ट्रायल के दौरान इसी पूरी तरह से परखा गया है, जिससे आने वाले भविष्य इसका संचालन सही से किया जा सके.

मिलेगा यात्रा का किफायती विकल्प

भारत टैक्सी के जरिए आप ऑटो, कार और बाइक तीनों साधनों की बुकिंग कर सकते हैं. ऐसे में यात्रियों को कम और लंबी दूरी के हिसाब से किफायती विकल्प मिलेंगे. जानकारी के अनुसार इस टैक्सी सेवा को चलाने की पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दिल्ली के बाद भारत टैक्सी सेवा का ट्रॉयल राजकोट में किया में भी पूरा होने वाल है. जिसके बाद वहां इस सेवा को विस्तार दिया जाएगा. इसके बाद धीरे धीरे इस सेवा को पूरे देश में चलाया जाएगा. इस सेवा को सहकार मॉडल के अंतर्गत लाया जा रहा है. जिसका मकसद ड्राइवरों के आय को बढ़ाना है. भारत टैक्सी से होने वाली कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे ड्राइवरों को मिलेगा और 20 प्रतिशत कमाई की राशि ड्राइवरों के ही परिचालन खर्च और वेलफेयर के लिए खर्च होगा. 

अबतक 56,000 ड्राइवरों ने किया पंजीकरण

दिल्ली में इस टैक्सी सेवा के शुरूआत से  हजारों ड्राइवरों को फायदा होगा.  अबतक इस नई टैक्सी सेवा से जुड़ने के लिए 56,000 से अधिक ड्राइवरों ने पंजीकरण करा लिया है. इससे पता चलता है की इस योजना तो लेकर ड्राइवरों में उत्साह देखा जा रहा है. अगर इस सेवा बड़ी तादाद में ड्राइवर जुड़ते हैं को वाहन की तादाद बड़ी मात्रा में उपलब्ध रहेंगे. ऐसे में यात्रियों को इंतजार की समस्या सामना नहीं कराना पड़ेगा.  सहकार मॉडल के तहत चलाई जाने वाली इस टैक्सी सेवा के जरिए ड्राइवरों को स्थिर आय का साधन मिलेगा. निजी कंपनियों की तुलना में कमीशन कम होने की वजह से इसका सीधा फायदा ड्राइवरों को मिलेगा.

ओला, ऊबर और रैपिडो को मिलेगी टक्कर 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत टैक्सी को ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी निजी टैक्सी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. यह सेवा सहकार मॉडल पर आधारित है, इसलिए इसके किराये अपेक्षाकृत कम हो सकते हैं. सरकार का कहना है कि सस्ता किराया, साफ-सुथरी और पारदर्शी व्यवस्था, साथ ही ड्राइवरों के हितों का ध्यान रखने से यह टैक्सी सेवा लोगों को पसंद आएगी. 1 जनवरी से जब यह ऐप आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा, तब साफ हो जाएगा कि भारत टैक्सी बाजार में कितनी तेजी से अपनी पहचान बना पाती है. दिल्ली के बाद राजकोट में शुरू होने के साथ, आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जा सकता है। इससे सरकारी सहकार मॉडल की टैक्सी सेवा को देशभर में पहचान मिलने की उम्मीद है. 

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.