
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान की धमकी के मिलने के दावे किए थे. धमकी का स्क्रीनशॉट भी सामने आया था. भोजपुरी एक्टर ने दावा किया था कि उन्हें लॉरेंस गैंग की तरफ से ये धमकी बबलू नाम के व्यक्ति ने दी. उसने पवन सिंह के करीबी लोगों को धमकी भरा वॉट्सऐप मैसेज भेजा था. इस पूरे मामले पर ट्विस्ट आ गया है. लॉरेंस गैंग ने एक ऑडियो क्लिप जारी करके साफ कर दिया कि गैंग की तरफ से कोई धमकी नहीं दी गई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया कि वह तो पवन सिंह को जानते तक नहीं हैं.
लॉरेंस गैंग की तरफ से गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें गैंग ने साफ किया कि पवन सिंह को न तो कोई फोन किया गया है. न ही कोई धमकी दी गई है. गैंगस्टर बॉक्सर ने तो यहां तक कह दिया कि पवन सिंह ये सब सिर्फ पब्लिसिटी पाने और सिक्योरिटी के लिए कर रहे हैं.
ऑडियो क्लिप में क्या है?
पब्लिसिटी का खेल
गैंगस्टर ने कहा कि पवन सिंह ने सारी कहानी सिर्फ सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने और सरकार से हाई सिक्योरिटी लेने के लिए रची है. गैंगस्टर का कहना है कि नेता और अभिनेता अक्सर सुरक्षा कवर पाने के लिए हमारे नाम का इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि पवन सिंह को फिलहाल Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है.
पवन सिंह की तरफ से क्या दावा किया गया था?
दावे के मुताबिक, पवन सिंह को दो दिन लगातार धमकी मिली. पहली बार 6 दिसंबर को रात 10:48 बजे पर और 10:50 बजे धमकी भरी कॉल आई थी. फिर 7 दिसंबर को शाम 7:13 बजे और 7:15 बजे कॉल रिसीव हुई. धमकी के बाद पवन सिंह के मैनेजर ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने सुरक्षा देने की बात कही. मुंबई पुलिस ने पवन सिंह की शिकायत दर्ज कर ली है.
बबलू ने मैसेज में क्या लिखा?
पवन सिंह के रिश्तेदारों को बबलू नाम के शख्स ने वॉट्सऐप पर मैसेज किया था. इसमें लिखा था, ‘पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता है. आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू है. सलमान खान के साथ काम करता है ना, मारेंगे लखनऊ में उसको. दुनिया के किसी भी कोने में मिलेगा गोली मार देंगे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बबलू…“
पप्पू यादव से पूछ लेना कौन है लॉरेंस बिश्नोई?
बबलू ने एक और मैसेज किया, ‘तुम्हे नहीं पता तो उपेंद्र कुशवाहा से पूछ लेना और पप्पू यादव से पूछ लेना कौन है लॉरेंस बिश्नोई? बहुत बड़ा हीरो बनता है न पवन सिंह, उसको बोल मेरे को फोन कॉल करने को. भाई का नंबर गूगल पर मिल जाएगा. सलमान खान के साथ इसका सपना रह जाएगा. दोबारा सलमान खान के साथ काम नहीं करेगा.‘
उपेंद्र कुशवाहा केंद्र में मंत्री हैं और पप्पू यादव सांसद हैं. पप्पू यादव ने बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव जीता था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.