भोपाल गैंगरेप कांड: पीड़िता बोली, 'GRP पुलिस सबसे बदतमीज' दोषियों को हो बीच चौराहे पर फांसी

पीड़िता ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जीआरपी पुलिस सबसे बदतमीज पुलिस है.

Published date india.com Updated: November 5, 2017 3:21 PM IST
Bhopal gangrape case: The victim said 'GRP police is the most dangerous insolent' | भोपाल गैंगरेप कांड: पीड़िता बोली, 'GRP पुलिस सबसे बदतमीज' दोषियों को हो बीच चौराहे पर फांसी
The victim in Bhopal Gangrape case demanded public hanging of culprits.

भोपाल: बीते दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए गैंगरेप पर पुलिस के रवैये पर पीड़िता ने सवाल उठाए है. पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए मीडिया से चर्चा की और कहा कि GRP पुलिस यानी Government Railway Police इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद भी असंवेदनशील बनी रहीं. पीड़िता ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जीआरपी पुलिस सबसे बदतमीज पुलिस है. 

न्यूज एजेंसी ANI को अपनी आपबीती बताते हुए पीड़िता ने कहा कि हादसे के बाद वह अपने पिता के साथ इस थाने से उस थाने भटकती रही लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने उनकी मदद नहीं की, उल्टा मेरे साथ हुए हादसे पर ही सवाल उठाने लगे.

आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए. दुष्कर्म करने वाले को बीच सड़क पर फांसी पर लटका देना चाहिए. पीड़िता ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह दुष्कर्म करने वाले राक्षसों से लड़ेगी और उन्हें सजा दिलवाकर ही रहेगी. उधर, शासन ने पीड़िता को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद और शिक्षा में पूरा सहयोग करने की घोषणा की है.

बता दें कि मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से बीती 31 अक्टूबर को 19 वर्षीय छात्रा को 4 लोगों ने अगवा कर हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास सामूहिक दुष्कर्म किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बदहवास लड़की को आरोपियों ने मरा हुआ समझकर घटना स्थल पर ही छोड़ दिया था लेकिन कुछ देर होश संभालने के बाद लड़की जैसे-तेसे घर पहुंची और परिजनों की इस पूरे मामले की जानकारी दी. इस मामले में हद तो तब हो गई जब पुलिस मामले को टालती रही और घटना के 24 घंटे होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.