ट्रेन में मिलेगा बड़े-बड़े रेस्टोरेंट का खाना, IRCTC ने बदला पूरा सिस्टम

Food in Train: ट्रेन में खाने के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश में, इंडियन रेलवे ने कुछ खास ट्रेनों में बड़े पैमाने पर ट्रायल शुरू किए हैं.

Published date india.com Published: December 12, 2025 6:15 PM IST
ट्रेन में मिलेगा बड़े-बड़े रेस्टोरेंट का खाना, IRCTC ने बदला पूरा सिस्टम

Food in Train: ट्रेन से यात्रा पसंद करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. आपके कई प्रमियम ट्रेनों में बड़े बड़े रेस्टोरेंट का खाना मिलेगा. IRCTC ने हल्दीराम, इस्कॉन और CAFS जैसे ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करके वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में रेस्टोरेंट-क्वालिटी वाले खाने का ट्रायल किया है, जिससे पैसेंजर से पॉजिटिव फीडबैक मिला है.

ट्रेन में खाने के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश में, इंडियन रेलवे ने खास ट्रायल शुरू किए हैं. यह कदम ऑन-बोर्ड केटरिंग की क्वालिटी को बेहतर बनाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCT) अभी इंडियन रेलवे नेटवर्क पर रोज़ाना लगभग 16.5 लाख मील सर्व करता है. इस पहल को कई नई शुरू हुई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में लागू किया जा रहा है.

वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस में ट्रायल्स

  1. नागपुर से सिकंदराबाद वाली वंदे भारत
  2. कासरगोड से तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की ट्रेन
  3. अहमदाबाद से वेरावल एक्सप्रेस
  4. कटरा से श्रीनगर जाने वाली दोनों वंदे भारत
  5.  दिल्ली से सीतामढी वाली अमृत भारत
  6. बापूधाम मोतिहारीआनंद विहार अमृत भारत

क्या होगा यात्रियों को फायदा

इस मॉडल के जरिए, IRCTC ब्रांडेड फ़ूड और बेवरेज प्रोवाइडर्स के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. जिसमें इंडस्ट्रियल किचन, रेस्टोरेंट चेन और फ़्लाइट केटरर्स शामिल हैं. ताकि यात्रियों को ताज़ा, साफ़-सुथरा और रेस्टोरेंट-क्वालिटी का खाना मिल सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

खाना बनाने और परोसने का काम अलग

आईआरसीटीसी इस ट्रायल के तहत खाने को बनाने और परोसने का काम अलग-अलग कर रहा है. बड़ी रेस्टोरेंट चेन, फ्लाइट कैटरर्स और इंडस्ट्रियल किचन, ट्रेनों के लिए ताजा और हाइजीनिक खाना बनाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.