NDA में कलह के बीच चिराग पासवान की पार्टी ने सभी 29 सीटों पर उतारें उम्मीदवार, यहां देखें मैदान में कौन कहां से

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लोजपा (रामविलास) ने अपनी सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं चिराग पासवान ने किसको कहां से टिकट दिया है.

Published date india.com Published: October 16, 2025 10:13 PM IST
चिराग पासवान
चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बीजेपी, जेडीयू, हम और आरएलएम के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी सभी 29 सीटों की सूची जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, लेकिन अब गुरुवार को लोजपा (रामविलास) ने बाकी की सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं. इस ऐलान के साथ एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है.

तेज प्रताप के खिलाफ उतरे संजय सिंह

लोजपा (रामविलास) ने इस बार कई दिलचस्प मुकाबले खड़े किए हैं. सबसे चर्चित सीट वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट है, जहां से आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव मैदान में हैं. चिराग पासवान ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार संजय सिंह को उतारकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. इसके अलावा पार्टी ने अपनी सूची में 6 महिलाओं को भी टिकट देकर महिला प्रतिनिधित्व पर जोर दिया है. वहीं, बहादुरगंज से लोजपा ने मुस्लिम उम्मीदवार को मौका दिया है, जो पार्टी की सामाजिक संतुलन की रणनीति को दिखाता है.

बीजेपी की पूर्व नेता बेबी कुमारी को भी टिकट

इस बार लोजपा (रामविलास) की लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पहले भाजपा से जुड़े हुए थे. मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट से पार्टी ने बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले बीजेपी की नेत्री रही हैं. बेबी कुमारी ने 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर यह सीट जीती थी और पिछली बार उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर लड़ी थीं. चिराग पासवान का यह कदम यह दिखाता है कि वे संगठन से बाहर के लोकप्रिय चेहरों को भी साथ जोड़कर अपना जनाधार बढ़ाना चाहते हैं.

जातीय संतुलन पर खास ध्यान

लोजपा (रामविलास) ने अपनी उम्मीदवार सूची में जातीय समीकरण को बारीकी से साधने की कोशिश की है. 29 उम्मीदवारों में से राजपूत और यादव समुदाय के 5-5 उम्मीदवार हैं, जबकि पासवान और भूमिहार समुदाय से 4-4 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. इसके अलावा ब्राह्मण, वैश्य, मुस्लिम, रजवार, कुशवाहा और रविदास समुदायों से भी प्रत्याशी शामिल किए गए हैं. यह लिस्ट चिराग पासवान की उस रणनीति को दिखाती है जिसमें वे सभी तबकों को साथ लेकर मैदान में उतरना चाहते हैं. एनडीए की इस एकजुटता के साथ अब बिहार की सियासी जंग और भी दिलचस्प होने वाली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.