Bihar Assembly Election 2025 Chunav Rjd Candidate Satendra Sah Arrested Immediately After Filing His Nomination
Bihar Assembly Election: RJD को चुनाव से पहले फिर लगा झटका! नामांकन के तुरंत बाद इस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया गया?
Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले RJD की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सासाराम सीट से नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद RJD के उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
बिहार में चुनावी महौल अपने चरम पर है, आज से कुछ ही दिनों बाद पूरे बिहार में वोटिंग शुरू हो जाएगी. लेकिन इसी बीच बिहार के सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरफ्तारी के बाद इस सीट पर चुनावी महौल और गरमा गया है और RJDव गठबंधन का चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है.
क्यों हुई उम्मीदवार की गिरफ्तारी
जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित थाने के अधिकारियों ने बताया कि सत्येंद्र साह के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट लंबित था, जिसके तहत झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही सत्येंद्र साह सासराम सीट से अपना नामांकन दखिल करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, झारखंड पुलिस की एक टीम भी वहां पहुंच गई और उनके खिलाफ लंबित वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया.
किस मामले में हुई आरजेडी उम्मीदवार की गिरफ्तारी
रिपोर्ट के मुताबिक , झारखंड पुलिस ने कहा कि साल 2004 में गढ़वा जिले के चिरौंजिया मोड़ पर स्थित बैंक में लूट के मामले में सत्येंद्र साह आरोपी हैं. उस मामले में साल 2018 में सत्येंद्र साह के खिलाफ एक स्थायी वारंट जारी किया गया था. पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि लूट, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित 20 से अधिक मामले विभिन्न थानों में उनके खिलाफ लंबित हैं.
क्या चुनाव में पड़ेगा असर?
बिहार चुनाव सर पर है, ऐसे में वोटिंग से पहले इस तरह की खबरें RJD की मुश्किलें लगातार बढ़ा रही हैं. पहले IRCTC घोटाले में लालू परिवार का नाम और अब उम्मीदवार की लूट के मामले में गिरफ्तारी ने चुनावी माहौल को और रोमांचक बना दिया है. इन मामलों का चुनावी रण में क्या असर पड़ेगा या नहीं इसका फैसला पूरी तरह जनता पर निर्भर करता है. अब देखना यह है कि बिहार की इस राजनीतिक परीक्षा मेंकौनपासहोताहैऔरफैल.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.