Bihar Assembly Election: बिहार में दो चरणों में होगा मतदान, जानें कौन-सी सीट पर कब डाले जाएंगे वोट?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कौन-सी सीट पर कब वोट डाले जाएंगे?

Published date india.com Published: October 6, 2025 6:42 PM IST
जानिए कौन हैं ये बाहुबली
जानिए कौन हैं ये बाहुबली

बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 की तारीखों का आज ऐलान हुआ. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य की 243 सीटों पर होने वाले चुनाव इस बार केवल दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे. वहीं, मतगणना यानी वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी.

यहां समझें बिहार में सीटों का वितरण

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इस बार SIR (Systematic Inclusive Revision) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची तैयार की गई और 30 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की गई. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 203 सामान्य, 38 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें शामिल हैं.

इस बार कितने मतदाता वोट करेंगे?

इस बार बिहार में मतदाताओं की कुल संख्या 7.43 करोड़ है, जिनमें 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर भी शामिल हैं. चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फैसला किया कि हर पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, ताकि मतदान सुगम और व्यवस्थित हो सके. साथ ही, प्रत्येक बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी, जिससे अधिकारी पूरे मतदान की प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे और किसी भी अनियमितता को तुरंत पकड़ा जा सके.

किस फेज में कहां है वोटिंग, जानने के लिए यहां क्लिक करें- Bihar Assembly Election 2025 Date

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.