Bihar Assembly Election 2025 Tej Pratap Yadav Contest From Mahua Jan Shakti Janata Dal Candidate List
बिहार चुनाव 2025: जनशक्ति जनता दल ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़कर बना रहे हैं अलग पहचान
Bihar Assembly Election 2025: तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. आइए इस खबर के माध्यम से जानते है उम्मीदवारों, विकास योजनाओं और चुनावी रणनीति के बारे में -
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी की ओर से जारी इस सूची (Bihar Assembly Election) में कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है. तेज प्रताप ने खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जो उनके राजनीतिक करियर की पुरानी सीट भी रही है.
युवा और नए चेहरों को मिला मौका
जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा नेताओं को मौका दिया गया है. पार्टी का दावा है कि वह जनता के वास्तविक मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी. तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य युवाओं को राजनीति में नई दिशा देना है और बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है. उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी आम लोगों की आवाज बनेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याओं के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करेगी.
तेज प्रताप ने दिया ये संदेश
राजद से अलग चुनाव लड़ने के तेज प्रताप यादव के इस कदम को राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है. उनके अनुसार, जनशक्ति जनता दल एक ऐसी पार्टी होगी जो नागरिकों की अपेक्षाओं और जरूरतों के अनुसार काम करेगी. यह कदम न केवल उनके व्यक्तिगत राजनीतिक करियर को मजबूत करेगा, बल्कि यह बिहार के चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है. तेज प्रताप का कहना है कि उनकी पार्टी सत्ता की दौड़ में नई ऊर्जा और जोश लेकर आएगी.
विश्लेषकों ने क्या राय दीं?
महुआ सीट से तेज प्रताप का चुनाव लड़ना पुराने मतदाताओं के बीच एक जबरदस्त राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, नए और युवा उम्मीदवारों के शामिल होने से पार्टी में ताजगी आई है और यह जनता के बीच एक नया विकल्प पेश कर रही है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनशक्ति जनता दल की भूमिका इस समय राजनीतिक चर्चाओं में मुख्य विषय बनी हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.