Bihar Assembly Election Bjp Expresses Confidence In Maithili Thakur Releases Second List Of Candidates See Here
बिहार विधानसभा चुनाव: अली नगर से मैदान में उतरीं मैथिली ठाकुर, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें यहां
Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. 12 नामों वाली इस लिस्ट में लोक सिंगर मैथिली ठाकुर का भी नाम है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. 12 नामों वाली इस लिस्ट में लोक सिंगर मैथिली ठाकुर का भी नाम है, उन्हें अली नगर से टिकट मिला है. बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ एनडीए गठबंधन के तौर पर बिहार चुनाव लड़ रही है, सीटों पर बंटवारे के साथ ही अब पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. बीजेपी बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इससे पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 71 कैडिडेट्स के नाम का ऐलान किया था. अब दूसरी लिस्ट में 12 नेताओं के नाम की घोषणा की गई है, जिनमें से एक मैथिली ठाकुर भी हैं.
किसे-कहां से मिला टिकट?
अली नगर से मैथिल ठाकुर को टिकट
पूर्व IPSआनन्द मिश्रा बक्सर से लड़ेंगे चुनाव
हायाघाट से राम चन्द्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर से ranjan कुमार
गोपालगंज से सुभाष सिंह
बनिया पुर से केदार नाथ सिंह
छपरा से छोटी कुमारी
सोनपुर से विनय सिंह
रोसड़ा से बिरेन्द्र कुमार
बाढ़ से सियाराम सिंह
अगियाव से महेश पासवान
शापुर से राकेश ओझा
पहली लिस्ट के बड़े उम्मीदवार
एक दिन पहले प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और दूसरे दिन यानी बुधवार को भाजपा ने उन्हें अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतार दिया. पार्टी की दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. एक दिन पहले भाजपा ने 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत बिहार के कई मंत्रियों को टिकट दिया गया है. पार्टी ने बताया कि इसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन का नाम शामिल हैं.
कुछ नए चेहरे भी आए सामने
भाजपा की ओर से बताया गया कि जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार होंगे. इसके साथ ही, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं. साथ ही पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है. वहीं, कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.