बिहार में ये क्या हो गया... अनंत सिंह जिंदाबाद बोलते ही पल भर में गिर गया 'बाहुबली' का मंच, देखें Video
Bihar Elections: मोकामा में आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान अनंत सिंह का मंच अचानक ढह गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना उस समय हुई जब अनंत सिंह के लिए 'जिंदाबाद' के नारे लगाए जा रहे थे.
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के मोकामा में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के तूफानी संपर्क अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में आयोजित रैली के दौरान जब अनंत सिंह मंच पर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तभी उनका मंच अचानक टूट गया और वे नीचे गिर पड़े. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.
हालांकि, इस हादसे में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं. मंच के टूटने के समय समर्थक भी मौजूद थे और अफरातफरी मच गई और भीड़ में तनाव की स्थिति बन गई. यह घटना अनंत सिंह और उनके समर्थकों के लिए काफी हैरान करने वाली रही. दरअसल, बिहार का मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक चर्चित सीट है, जिसे लेकर हर बार काफी चर्चा रहती है. मोकामा को बिहार का औद्योगिक केंद्र भी माना जाता था, यहां मसूर का काफी ज्यादा उत्पादन होता है.
अनंत कुमार ने लगातार पांच बार इस सीट से जीत दर्ज की. हालांकि 2022 में एके-47 रखने के मामले में अनंत सिंह जेल चले गए और उनकी जगह उपचुनाव में उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई.
यहां देखें वीडियो-
During the campaign in Mokama, Anant Singh’s stage collapsed and he fell down. pic.twitter.com/HxCD7ZTrBs
बता दें कि, सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ऊपर मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी का है. इनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है. अनंत सिंह के पास जहां ₹37.88 करोड़ की संपत्ति है, वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी ₹62.72 करोड़ की चल और अचल संपत्ति के साथ उनसे कहीं अधिक अमीर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.