Bihar Assembly Elections 2025 Date And Schedule Ec Revealed Its Preparations And Security
Bihar Assembly Elections: क्या इन चुनावों के बाद राजनीतिक दल नहीं करेंगे पारदर्शिता को लेकर सवाल? EC ने बताया इस बार क्या हैं तैयारी
Bihar Assembly Elections 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने कहा कि बिहार मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प खुला है.
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य में इस बार दो चरणों में चुनाव होना है. 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र हैं और राज्य में 7.42 करोड़ लोग मतदान के योग्य हैं. इनमें से 3.92 करोड़ पुरुष, 3.5 करोड़ महिलाएं, और 14 लाख पहले बार वोट देने वाले हैं. आयोग का कहना है कि इस बार चुनाव इतिहास में सबसे ज्यादा पारदर्शित तरीके से होने वाले हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CJI Gyanesh Kumar) ने सोमवार (6 अक्टूबर) को कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) भारत के इतिहास में सबसे पारदर्शी, सुरक्षित और आसान चुनाव होंगे. उन्होंने विधानसभा चुनाव का शेड्यूल घोषित करते हुए कहा कि बिहार मतदाता लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने के लिए आपत्ति जताने की प्रक्रिया अभी खुली है. उन्होंने बताया कि राज्य ने देश को मतदाता सूची साफ-सुथरी बनाने का उदाहरण दिया है.
बिहार में विशेष मतदाता सूची सुधार के बारे में CEC ने कहा, ‘मतदाता सूची सुधार 24 जून 2025 से शुरू हुआ और इसका ड्राफ्ट 1 अगस्त को प्रकाशित किया गया. नागरिकों को दावों या आपत्तियों के लिए समय 1 सितंबर तक दिया गया. अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को जारी की गई.’ उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन लोगों को नई वोटर आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे जिनके नाम नई सूची में जोड़े गए हैं.
फेक न्यूज पर एक्शन
ज्ञानेश कुमार ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी फेक न्यूज को कड़ी कार्रवाई के साथ रोका जाएगा. उन्होंने आगे कहा, ‘विश्वास बहाली के उपाय के तौर पर CAPF को पहले से तैनात किया जाएगा. सभी अधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम करना होगा. अगर किसी भी माध्यम या प्लेटफॉर्म पर कोई फर्जी खबर या गलत सूचना है, तो उसका खंडन किया जाएगा. ड्रग्स, शराब और नकदी के लेन-देन को रोकने के लिए सभी चौकियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.