
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections) के दूसरे फेज के लिए मंगलवार (11 नवंबर) को वोटिंग होनी है. कुल 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं. 3.7 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे. वोटिंग के लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में NDA की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. महागठबंधन की वापसी का पूरा दारोमदार भी इस क्षेत्र की सीटों पर टिका है. इसी फेज में असदुद्दीन ओवैसी से लेकर जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की असल अग्निपरीक्षा होनी है. कांग्रेस भी अपनी वापसी की बाट जोह रही है. पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी. पहले फेज में रिकॉर्ड 65% वोटिंग दर्ज हुई. जिसके बाद अब दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग की उम्मीद की जा रही है. चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा.
किन जिलों में होगी वोटिंग?
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास की सीटों पर वोटिंग होनी है. कुल 122 सीटों में से 101 जनरल सीटें हैं. 19 अनुसूचित जाति (SC) के लिए रिजर्व हैं. 2 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व रखी गई हैं.
कितने मतदाता और कितने उम्मीदवार?
बिहार चुनाव के दूसरे फेज में 3.7 करोड़ मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं. इनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं. इस फेज में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 136 महिला उम्मीदवार हैं. मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए 45,399 से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
कौन कितने सीट पर लड़ रहा चुनाव?
दूसरे फेज में NDA में सबसे ज़्यादा BJP के कैंडिडेट हैं. BJP ने 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. JDU 44 सीटों पर किस्मत आज़मा रही है. जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा अपने कोटे की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उपेंद्र कुशवाहा की RLM 4 सीट और LJP (R) के 15 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में हैं.
अब महागठबंधन की बात करें, RJD के सबसे ज़्यादा 71 सीट पर उम्मीदार मैदान में हैं. कांग्रेस 37 सीट पर किस्मत आज़मा रही है. इसके साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी VIP के 7, CPI (माले) 7, CPI के 4 और CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 21 सीटों पर उम्मीदवार उतार रखे हैं, तो प्रशांत किशोर की पार्टी 120 सीटों पर ताल ठोक रही है.
इन दिग्गजों की किस्तम का होना है फैसला
सुरक्षा के कैसे इंतजाम?
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और तकनीकी उपाय किए हैं. CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 से अधिक कंपनियों को पूरे राज्य में तैनात किया गया है. हर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान गतिविधियों की देखरेख के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान बूथों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को अपने स्मार्टफोन बाहर जमा करने होंगे, ताकि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.