Bihar Board 12th Result 2018: बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे आज शाम 4 बजे तक घोषित किए जाएंगे. छात्र बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in और examresults.net पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. BSEB 10वीं के नतीजे 20 जून को जारी करेगा. इस साल की मैट्रिक और इंटरमीडिएटकी परीक्षा में 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे गए थे. इसके तहत 100 नंबर वाले पेपर के साथ 70 अंक वाले प्रैक्टिकल सब्जेक्ट भी शामिल थे.
मंत्री जी करेंगे घोषणा
बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और बोर्ड सचिव अनूप कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. मंत्री जी द्वारा घोषणा करने के साथ ही रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.
टॉपर्स को मिलेगा इनाम
BSEB ने 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की थी. 1384 परीक्षा केंद्रों पर 12.80 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. इस साल 12वीं के 5 टॉपर्स को हर महीने 1,500 रुपये सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे. ये राशि छात्रों को तब प्रदान की जाएगी, जब वह अपना कोर्स पूरा कर लेगा. पिछले साल बिहार बोर्ड ने मई के आखिर में ही नतीजों की घोषणा कर दी थी. साल 2017 में साइंस के सिर्फ 30.11 प्रतिशत, आर्ट्स में 37 प्रतिशत और कॉमर्स में सर्वाधिक 73 फीसदी छात्र पास हुए थे. बिहार बोर्ड आज तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी करेगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.