बिहार: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा 'लगभग तय', वाम दलों पर सहमति नहीं

सीटों के तालमेल के बारे में अगले कुछ दिनों के भीतर ही घोषणा की जा सकती है

Published date india.com Updated: March 14, 2019 1:21 PM IST
बिहार: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा 'लगभग तय', वाम दलों पर सहमति नहीं
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला बुधवार को ‘लगभग तय’ हो गया, जिसके तहत कांग्रेस 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. हालांकि वाम दलों को साथ लेने पर सहमति नहीं बन पाई है. सूत्रों के मुताबिक, सीटों के तालमेल के बारे में अगले कुछ दिनों के भीतर ही घोषणा की जा सकती है.

बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं. लोजपा को 6 सीटें मिली थीं, वहीं आरजेडी को मात्र 4 सीटें मिली थीं. जेडीयू ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं.

बीजेपी अध्यक्ष बन देश को चौंकाया था, अब ‘मास-लीडर’ बनने को कर रहे संघर्ष

आरजेडी और कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बुधवार देर रात तक लंबी बैठकें हुईं, जिनमें सीटों के बंटवारे को लेकर हफ़्तों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने पर चर्चा हुई. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘बैठक में सीटों का बंटवारा लगभय तय हो गया है. राजद की ओर से कांग्रेस के लिए 11 सीटों पर रजामंदी दी गई है.’

कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा, ‘महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को पूरा सम्मान मिलेगा और पूरी संभावना है कि 17 मार्च को सीटों के बंटवारे की घोषणा की जाए.’ सूत्रों के मुताबिक, राजद नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन में रालोसपा, हम, लोकतांत्रिक जनता दल और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी को साथ रखना चाहते हैं. वह राज्य में वाम दलों का सीमित आधार होने का तर्क दे कर उन्हें सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस चाहती है कि एक या दो सीटें देकर वाम दलों को भी महागठबंधन में साथ रखा जाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.