live

Bihar Floor Test Live Updates: नीतीश कुमार ने विश्वास मत किया हासिल, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष में शून्य

Bihar Floor Test Live: बिहार में सियासी उठापटक के बीच आज नीतीश कुमार की अग्नि परीक्षा थी. आज उन्हें NDA सरकार को विधानसभा में विश्वास मत साबित करना था. जो उन्होंने कर दिया है.

Published date india.com Updated: February 12, 2024 3:44 PM IST
Bihar Floor Test Live Updates: नीतीश कुमार ने विश्वास मत किया हासिल, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष में शून्य
बिहार फ्लोर टेस्ट

Bihar Floor Test Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) सरकार का विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट सोमवार (12 फरवरी) यानी आज हुआ है. बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड को चिंता का सामना करना पड़ा क्योंकि उसके तीन विधायक एक बार फिर रविवार शाम को पटना में आयोजित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए. यह अनुपस्थिति शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर पिछली लंच बैठक में छह विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद हुई. अनुपस्थित जेडीयू विधायकों में रूपौली विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती, सुरसंड विधायक दिलीप रे (पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल के साथ) और बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार शामिल थे. बिहार में सियासी माहौल चरम पर है. जेडीयू और आरजेडी के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है. यहां पढ़ें बिहार की राजनीति से जुड़ा हर एक अपडेट.

Live Updates

  • Feb 12, 2024 3:44 PM IST

    नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए हैं. हां के पक्ष में 129 वोट पड़े. ना के पक्ष में जीरो.

  • Feb 12, 2024 3:39 PM IST

    नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए हैं. हां के पक्ष में 129 वोट पड़े. ना के पक्ष में जीरो.

  • Feb 12, 2024 3:31 PM IST

    विश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में वोटिंग हो रही है. पहले ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पास हो गया था.

  • Feb 12, 2024 2:40 PM IST

    तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले सत्र में जब जीतन राम मांझी ने अपनी बात रखी थी तो सीएम नाराज हो गये थे और बाद में मांझी जी ने कहा था कि किसी ने आपको (नीतीश कुमार) गलत दवा दे दी है और उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गयी है. इलाज करना चाहिए. अब मुझे पूरा भरोसा है कि मांझी जी अच्छी दवा देंगे.

  • Feb 12, 2024 2:39 PM IST

    तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे जेडीयू विधायकों के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उन्हें जनता के बीच जाकर जवाब देना होगा. अगर कोई आपसे पूछे कि नीतीश कुमार ने 3 बार शपथ क्यों ली, तो आप क्या कहेंगे. पहले आप उनकी (बीजेपी) आलोचना करते थे और अब उनकी तारीफ कर रहे हैं, आप क्या कहेंगे? हम (आरजेडी) कहेंगे कि हमने नौकरियां दीं.

  • Feb 12, 2024 2:00 PM IST

    तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने (नीतीश कुमार) कहा था कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य है कि ना प्रधानमंत्री बनना है, ना मुख्यमंत्री बनना है. देशभर के विपक्षों को गोलबंद करके जो तानाशाह है उसे दोबारा नहीं आने देना है. जब आप गवर्नर हाउस से बाहर आए, तो आपने (नीतीश कुमार) कहा ‘मन नहीं लग रहा था.’ मन नहीं लग रहा था तो हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़ी हैं. जो काम आप बोलते थे असंभव है उसे हम लोगों ने मुमकिन करके दिखाने का काम किया.

  • Feb 12, 2024 1:57 PM IST

    तेजस्वी यादव का नीतीश पर निशाना


    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम आपको (सीएम नीतीश कुमार) अपने परिवार के सदस्य के रूप में सोचते हैं. हम समाजवादी परिवार से हैं, जो आप झंडा ले कर के चले थे कि मोदी को देश में रोकने हैं, अब आपका भतीजा झंडा उठाकर मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा.’

  • Feb 12, 2024 1:57 PM IST

    तेजस्वी यादव का नीतीश पर निशाना


    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम आपको (सीएम नीतीश कुमार) अपने परिवार के सदस्य के रूप में सोचते हैं. हम समाजवादी परिवार से हैं, जो आप झंडा ले कर के चले थे कि मोदी को देश में रोकने हैं, अब आपका भतीजा झंडा उठाकर मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा.’

  • Feb 12, 2024 1:39 PM IST

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित हो गया है. 125 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और 112 ने खिलाफ में वोट डाला.

  • Feb 12, 2024 1:17 PM IST
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.