बिहार में माफिया की कमर तोड़ने की तैयारी, भूमि और रेत माफियाओं की विशेष लिस्ट तैयार, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में नीतीश सरकार

बिहार के गृह मंत्रालय ने राज्य में भूमि और रेत के काले कारोबार से जुड़े माफियाओं की एक लिस्ट बनाई है. सरकार इन माफियाओं पर कड़ा कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

Published date india.com Published: December 25, 2025 10:02 AM IST
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

Bihar News: प्रचंड बहुमत से बिहार चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार की सरकार राज्य में अपराध को जड़ से मिटाने की तैयारी में जुट गई है. नई सरकार में गृह मंत्रालय का प्रभार भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मिला है. अब बिहार के गृह मंत्रालय ने राज्य में भूमि और रेत के काले कारोबार से जुड़े माफियाओं की एक लिस्ट बनाई है. सरकार इन माफियाओं पर कड़ा कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इन माफियाओं की अवैध संपत्ति भी जब्त करेगी.

55 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

फुल एक्शन मोड में काम कर रहे गृह मंत्री सम्राट चौधरी के विभाग ने चिन्हित माफियाओं की 55 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी कुर्क करने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार, जिन माफियाओं की लिस्ट बनाई गई है उनमें भूमि के काले कारोबार से जुड़े 8 और रेत के अवैध कारोबार से जुड़े 12 माफियाओं के नाम हैं. सरकार भूमि से अवैध कब्जे को हटाने का तैयारी कर रही है. साथ ही बालू के अवैध खनन के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने की योजना भी है.

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चिह्नित किए गए माफियाओं में राजद के पूर्व विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव का भी नाम है. अन्य माफियाओं में अश्वनी कुमार, पारस राय, राजबल्लभ कुमार, संजय डॉन, रिजवान उर्फ राजा, वीरेंद्र प्रसाद बिंद और कामाख्या सिंह के नाम हैं. इन सबकी संपत्तियों की जांच होगी और अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा.

इन रेत माफियाओं पर गाज गिराने की तैयारी

रामप्रवेश सिंह, विशुन दयाल सिंह, विदेशी राई, विभीषण यादव, छोटू यादव, नितेश यादव, संजय यादव, बादल यादव, आजाद यादव, सोनू खान, सुनील कुमार यादव, गुड्डू यादव जैसे रेत कारोबार से जुड़े लोगों भी आर्थिक अपराध इकाई के निशाने पर हैं. इनका विस्तृत ब्यौरा जुटाया जा रहा है.

तीन महीने में अपराधियों को बिहार से भगा दूंगा- सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि मेरे पास अब एक ही काम है. अगले तीन महीने में अपराधियों को बिहार से भगा दूंगा. पटना में एक एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने 24 दिसंबर को कहा कि राज्य सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपराधियों को भागने पर मजबूर कर देंगे. बिहार के गृह मंत्री ने कहा कि कुछ अपराधी पहले ही भाग चुके हैं. जो लोग नहीं भागे हैं, अगले तीन महीनों में मैं उन्हें पक्का भगा दूंगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.