Bihar Heavy Rains In Patna Water Entered Houses Of Assembly And Ministers House
बिहार: पटना में भारी बारिश के बाद विधानसभा, मंत्रियों के घरों में घुसा पानी
Bihar Rain Latest News: बिहार के पटना में भारी बारिश के कारण बिहार विधानसभा परिसर और कई मंत्रियों के बंगले जलमग्न हो गए. हालात ऐसे हैं कि शहर के अस्पतालों में भी पानी भर गया.
बारिश के बाद स्थिति का जायजा करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
Bihar Rain Latest News: बिहार में भारी बारिश (Heavy Rain in Bihar) के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं. पटना में 41.8 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण स्ट्रैंड रोड, राजबंसी नगर, बोरिंग रोड, बेली रोड और पाटलिपुत्र कॉलोनी सहित शहर के ज्यादातर पॉश और निचले इलाके जलमग्न हो गए. यहां तक की बिहार विधानसभा परिसर और कई मंत्रियों के बंगलों में भी पानी भर गया.
बारिश के कारण यातायात पर भी काफी असर पड़ा. जलमग्न इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई. शहर के कई अस्पतालों में भी पानी भरने की खबरें सामने आईं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और शहर के विभिन्न प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया.
नदियों का जल स्तर बढ़ा
बिहार विधानसभा परिसर और कुछ 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले कई राज्य मंत्रियों के आधिकारिक बंगले जलभराव से प्रभावित हुए. बिहार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक स्थिति चिंताजनक नहीं है. अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने राज्य में गंडक, कोसी, गंगा, बूढ़ी गंडक, महानंदा और कमला नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया है.
नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण
राज्य के पटना, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बगहा, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, खगड़िया और झंझारपुर में कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर भर के नाबदान पंप घरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि भारी बारिश के दौरान शहर में इस तरह का जलभराव न हो.
Add India.com as a Preferred Source
शहरी विकास और आवास मंत्री नितिन नबीन ने भी शहर में जलभराव की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर बारिश के प्रभाव दिखाने वाले दृश्य मिलने के बाद एक आपात बैठक बुलाई. अपने कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में, मंत्री ने बारिश के लिए तैयारियों की कमी और प्रतिक्रिया प्रणाली में देरी का उल्लेख किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.