बिहार नकाब विवाद: नीतीश कुमार को मिली माफी मांगने की धमकी, सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी
Bihar naqab controversy: नकाब विवाद के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की गई है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला का नकाब चेहरे से खींचने के अपने असंवेदनशील बर्ताब के बाद से ही चर्चा में हैं. उन्होंने अब तक इस हरकत पर माफी नहीं मांगी, न ही कोई और रिएक्शन दिया. माफी मांगने की मांग लगातार की जा रही है. अब खुद को पाकिस्तान का डॉन बता रहे शहजाद भट्टी नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें नीतीश कुमार को धमकी दी गई. वीडियो में आरोपी ने कथित तौर पर नीतीश कुमार को माफी मांगने की चेतावनी दी है और एक स्पष्ट धमकी दी है, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है.
साइबर क्राइम सेल का मेटा को नोटिस
विवाद के बाद पटना की साइबर क्राइम सेल ने मेटा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाने वाले धमकी भरे वीडियो का विवरण देने के लिए नोटिस जारी किया. साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मूल कंपनी मेटा को औपचारिक नोटिस जारी कर धमकी भरा कंटेंट पोस्ट करने वाले अकाउंट का विवरण और तकनीकी डेटा मांगा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुए हिजाब विवाद से सीधे तौर पर जुड़ी है.
अपलोड करने वाले का आईपी पता
मेटा को भेजे गए नोटिस में धमकी भरे वीडियो को अपलोड करने वाले आईपी पते, खाते के लॉगिन विवरण और उपयोगकर्ता के भौगोलिक स्थान की पहचान करने के लिए तकनीकी डेटा प्रदान करने का अनुरोध किया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अकाउंट भारत के बाहर से संचालित किया जा रहा था और क्या इसमें किसी संगठित विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता हो सकती है.
जान से मारने की धमकियां
बिहार के डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर पटना साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और पटना रेंज के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) इस मामले की देखरेख कर रहे हैं. साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ वीडियो की प्रामाणिकता, अपलोड स्रोत और प्रसार पैटर्न का विश्लेषण कर रहे हैं. हालिया नकाब विवाद के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की गई है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा के खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियां मामले पर कड़ी नजर रख रही हैं.
नकाब खींचने की घटना के बाद नीतिश की चारों ओर से निंदा हो रही है. सीएम को बर्ताव को उनकी खराब सेहत से जोड़कर भी देखा जा रहा है. इस घटना के अलावा सीएम के पहले के भी अजीब बर्तावों पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.