बिहार के लिए गुड न्यूज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर में दौड़ेगी मेट्रो, जानिए कब तक पटरी पर उतरेगी ट्रेन

पटना के अलावा चार और शहरों में मेट्रो चलाने की योजना पर काम चल रहा है. मुजफ्फरपुर , दरभंगा, गया और भागलपुर में मेट्रो निर्माण को लेकर सर्वे हो चुका है.

Published date india.com Published: February 17, 2025 12:47 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर दिल्ली मेट्रो की है)
(प्रतीकात्मक तस्वीर दिल्ली मेट्रो की है)

Bhagalpur, Darbhanga, Gaya, Muzaffarpur Metro News: बिहार के लोगों को जल्द ही एक खास तोहफा मिलने जा रहा है.   बिहार के चार शहरों, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है. मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मेट्रो परियोजना के लिए सर्वे हो चुका है.

बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग को इन चार शहरों में मेट्रो दौड़ाने की संभावना से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी गई है. राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में डीपीआर बनाने का काम भी शुरू करेगी. इस साल के अंत तक परियोजना की घोषणा हो सकती है और सबकुछ सही रहा तो अगले लोकसभा चुनाव यानी की साल 2029 से पहले इन चार शहरों में मेट्रो दौड़ने लगेगी.

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पहले से ही मेट्रो परियोजना का काम हो रहा है. पटना मेट्रो का संचालन पटना मेट्रो रेल निगम द्वारा किया जाएगा.  सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर बनाई जाने वाली पटना मेट्रो का लागत 13 हजार करोड़ से ज्यादा की है. यह लागत भूमि अधिग्रहण लागत को छोड़कर है.

अब पटना के अलावा  चार और शहरों में मेट्रो चलाने की योजना पर काम चल रहा है. मुजफ्फरपुर , दरभंगा, गया और भागलपुर में मेट्रो निर्माण को लेकर सर्वे करने वाली एजेंसी राइट्स ने अपनी रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है.

चार शहरों में किए गए सर्वे की रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि मेट्रो का रूट क्या होगा, कितने स्टेशन होंगे और कहां से कहां तक मेट्रो दोड़ेगी. कितनी दूरी क मेट्रो जमीन के ऊपर (एलिवेटेड) रूट पर चलेगी और कितना हिस्सा भूमिगत रहेगा ये भी रिपोर्ट में बताया गया है. राज्य सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में जमीन की उपलब्धता के अलावा ये भी बताया गया है कि मेट्रो परियोजना से आम लोगों के जीवन में क्या अंतर आएगा और क्या असर पड़ेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.