Patna Metro Fare: आम यात्रियों के लिए पटना मेट्रो का सफर शुरू, जानिए किराया, टाइमिंग और रूट की पूरी डिटेल

Patna Metro: आज से आम लोगों के लिए पटना मेट्रो की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. यह मेट्रो शहर के कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी और यात्रियों को सुविधा देने में अहम भूमिका निभाएगी. आइए जानते हैं कि यह मेट्रो किन-किन जगहों से होकर जाएगी और इसकी टाइमिंग- किराया क्या होगा?

Published date india.com Published: October 7, 2025 3:26 PM IST
Patna Metro Start Date For Public Official Timing October 7
Patna Metro Start Date For Public Official Timing October 7

मेट्रो सेवा आज के वक्त में हर किसी के लिए जरूरी है. दिल्ली जैसे शहर में मेट्रो का लाइफलाइन कहा जाता है. अब ये लाइफलाइन बिहार की राजधानी पटना में भी पहुंच चुकी है. सोमवार, 6 अक्टूबर को मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन होने के बाद, मंगलवार, 7 अक्टूबर से आम लोग भी इस मेट्रो में सफर कर सकते हैं. यह मेट्रो कई महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगी और इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगी. बता दें कि पटना मेट्रो का पहला चरण न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बीच संचालित होगा.

मेट्रो की टाइमिंग और फीचर्स

फिलहाल, मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चेलगी. रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो हर 20 मिनट के अंतराल पर प्रत्येक स्टेशन पर उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों का समय भी बचेगा. इस मेट्रो में महिलाओं और दिव्यांगों यात्रियों के लिए प्रत्येक ट्रेन में 12-12 सीटें आरक्षित होंगी. इतना ही मेट्रो की कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए पोर्ट की सुविधा भी मौजूद हैं.साथ ही, किसी पैनिक या इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए सभी दरवाजों के पास लाल रंग का पैनिक बटन भी दिया गया है. ट्रेन की स्टेशन पर है कहां है और अगला स्टेशन जैसी जानकारी के लिए हर कोच में डिसप्ले बोर्ड भी लगाया गया. इन तमाम फीचर्स से मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को हर मुमकिन सुविधा मिलेगी और यात्रा तेज और आसान होगी.

जानिए क्या है मेट्रो का किराया और रूट

अब बात करते हैं पटना मेट्रो की रूट और किराए की. बता दें कि पटना मेट्रो में दो मेट्रो लाइनें (ब्लू लाइन और रेड लाइन) हैं. ब्लू लाइन का पहला स्टेशन पटना जंक्शन होगा तो इसका आखरी स्टेशन न्यू आईएसबीटी होगा. ब्लू लाइन पर 5 एलिवेटेड और 7 अंडरग्राउंड स्टेशनों सहित कुल 12 स्टेशन होंगे. इनमें पटना जंक्शन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, मोइन उल हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर, मलाही पकरी, खेमनी चक, भूतनाथ, जीरो माइल और नया आईएसबीटी शामिल हैं. बात करें किराए कि तो इसका किराया 15 रुपये से लेकर अधिकतम 30 रुपये तक है.

पटना मेट्रो पाटलिपुत्र आईएसबीटी के पास बने डिपो से निकलेगी और सबसे पहले न्यू आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पहुंचेगी. यह पटना मेट्रो का पहला स्टेशन है. यहां से मेट्रो खुलकर जीरो माइल पहुंचेगी. इसके बाद तीसरा स्टेशन भूतनाथ है. फिलहाल यहीं तक मेट्रो का परिचालन होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.