CSBC And BPSSC Vacancy in Bihar: बिहार पुलिस के 25,847 लंबित पदों की भर्ती प्रक्रिया अब तेज, जल्द होगी पूरी

CSBC And BPSSC Vacancy in Bihar: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती के 25,847 अटके पद अब चुनाव खत्म होने के बाद जल्द भरे जाएंगे. दारोगा की परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा.

Written by: Anil
Published: November 18, 2025, 1:19 PM IST

CSBC And BPSSC Vacancy in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते अटकी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में लगभग 25,847 पदों पर भर्ती का प्रोेसेस अब जल्द पूरी होने वाली है. इन पदों से जुड़ी कुल छह परीक्षाएं अलग-अलग चरणों में चल रही हैं.

इन पदों पर होनी है भर्ती परीक्षा पद

  • बिहार पुलिस सिपाही 19838
  • कक्षपाल, परिवहन सिपाही, मद्य निषेध सिपाही 4128
  • पुलिस दारोगा 1799
  • प्रवर्तन अवर निरीक्षक 33

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की नई अपडेट

बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए मार्च 2025 में विज्ञापन निकाला गया था। इन पदों के लिए 16.73 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा जुलाई-अगस्त में छह चरणों में हुई, जिसमें 13.30 लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा के बेस पर 99,690 कैंडिडेट को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए सेलेक्ट हुए थे. केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक PET परीक्षा दिसंबर से शुरू होगी. इसकी डेट, समय और जगह की जानकारी इनकी आधिकारिक वेबसाइट मिलेगी. इस परीक्षा में पास होना मान्य है. फिजिकल टेस्ट के वक्त ही दस्तावेजों की भी चेकिंग होगी और इसके लिए अलग से समय नहीं मिलेगा.

चयन कमीशन के अनुसार, टैक्स डिपार्टमेंट में कक्षपापल, परिवहन डिपार्टमेंट में मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल और मद्य निषेध सिपाही टोटल 4128 पदों के लिए 6 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे.

आवेदन की जांच चल रही है

अभी आवेदन पत्रों की स्क्रूटिनी यानी जांच चल रही है. इसके बाद लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में 30% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले कैंडिडेट में से पदों की संख्या के पांच गुना कैंडिडेट को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा. जिसके बाद ही मेरिट लिस्ट तैयार होगी.

भूतपूर्व सैनिक और गृहरक्षक कोटा के कक्षपाल पदों की मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा के बेस पर बनेगी. वहीं सीधी भर्ती वाले कक्षपाल, मद्य निषेध सिपाही और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के लिए लिखित परीक्षा सिर्फ PET और दस्तावेज चेकिंग के लिए क्वालिफाइंग होगी यानी सिर्फ पास होना जरूरी है, मार्क्स नहीं जोड़े जाएंगे.

इन पदों की भर्ती परीक्षा होनी बाकी है

पुलिस दारोगा के 1799 पदों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा. इन पदों के लिए 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक आवेदन लिए गए थे. इसमें पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य लिखित परीक्षा और उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा. वन विभाग में रेंज ऑफिसर के 24 पदों के लिए 19 नवंबर से 21 नवंबर तक इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू के लिए चुने गए कैंडिडेट के कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

7 दिसंबर को सहायक जेल अधीक्षक, 14 दिसंबर को दारोगा परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक और सहायक जेल अधीक्षक पदों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. सहायक जेल अधीक्षक की परीक्षा 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में होगी. परीक्षा केंद्रों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है. प्रवर्तन अवर निरीक्षक की परीक्षा 14 दिसंबर को दो पालियों में ली जाएगी. इसके लिए 19 नवंबर से वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.