SI परीक्षा के लिए राज्यभर में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-बिहार के जारी समर स्पेशल सेवाएं भी 31 जुलाई तक बढ़ी, यहां देखें लिस्ट

Bihar Special Trains 2026: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने गया, समस्तीपुर और किऊल रूट पर विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, दिल्ली-बिहार के बीच चलने वाली 11 प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है.

Written by: Satyam Kumar
Published: July 12, 2026, 7:14 AM IST
  • बिहार पुलिस SI परीक्षा के लिए 11 और 12 जुलाई को किऊल, गया, नवादा, पटना और समस्तीपुर रूट पर विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
  • उत्तर बिहार के छात्रों के लिए सुपौल, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा स्टेशनों से भी विशेष परीक्षा ट्रेनें संचालित की जा रही हैं.
  • SI परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए गया से किऊल के बीच विशेष रिटर्न स्पेशल ट्रेन (03211) की व्यवस्था की गई है.
  • दिल्ली-बिहार के बीच चलने वाली 11 समर स्पेशल और क्लोन ट्रेनों की परिचालन अवधि को 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

Special train: बिहार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) और समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ी राहत दी है. परीक्षाओं के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतारी हैं. इसके अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बिहार आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और प्रवासियों की सुविधा के लिए 11 लोकप्रिय समर स्पेशल और क्लोन ट्रेनों के परिचालन की अवधि को भी 31 जुलाई 2026 तक विस्तार देने का निर्णय लिया गया है.

SI स्पेशल एग्जाम ट्रेनें

बिहार में परीक्षा के दिनों में रेलवे स्टेशनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी समस्या का समाधान करते हुए रेलवे ने रविवार 12 जुलाई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वहां से सुरक्षित वापसी के लिए गया, किऊल, नवादा, समस्तीपुर और पटना जैसे प्रमुख रेलखंडों पर विशेष ट्रेनों के परिचालन का टाइम टेबल जारी किया है.

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम / रूट प्रस्थान समय प्रमुख ठहराव गंतव्य
03218 सुपौल – मधुबनी परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे झंझारपुर, सकरी मधुबनी
03213 बेतिया – सिवान परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा सिवान
03219 सीतामढ़ी – बेतिया परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे रक्सौल बेतिया
03215 मधुबनी – हाजीपुर परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर हाजीपुर
03216 मुजफ्फरपुर – सिवान परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे हाजीपुर, छपरा सिवान
03217 समस्तीपुर – पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल* 14:00 बजे मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा पाटलिपुत्र*
03214 दरभंगा – बरौनी परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे लहेरियासराय, समस्तीपुर बरौनी
03220 मुजफ्फरपुर – बेतिया परीक्षा स्पेशल 14:00 बजे बापूधाम मोतिहारी बेतिया

परीक्षा के बाद सुरक्षित वापसी के लिए रिटर्न ट्रेनें

परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र बिना किसी परेशानी के अपने घर लौट सकें, इसके लिए गया से किऊल के लिए वापसी ट्रेन (03211) शाम 5:45 बजे गया से रवाना होगी, जो रात 9:45 बजे किऊल पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रस्थान समय प्रमुख स्टेशन / रूट गंतव्य व आगमन समय
03206 किऊल-गया परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:30 बजे (किऊल) किऊल → शेखपुरा → वारिसलीगंज → नवादा → तिलैया → वजीरगंज गया, शाम 5:30 बजे
03207 नवादा-गया परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:45 बजे (नवादा) नवादा → तिलैया → वजीरगंज गया, शाम 5:45 बजे
03211 गया-किऊल परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे (गया) गया → वजीरगंज → तिलैया → नवादा → वारिसलीगंज → शेखपुरा किऊल, रात 9:45 बजे
03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल रात 11:00 बजे (पटना) पटना → तारेगना → जहानाबाद → गया → डेहरी ऑन सोन → सासाराम भभुआ रोड, सुबह 4:00 बजे

इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ी

समस्तीपुर मंडल के पीआरओ आरके सिंह के अनुसार, दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की लगातार भारी मांग को देखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं.

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम/रूट परिचालन अवधि चलने का दिन
02563 बरौनी – नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई तक प्रतिदिन
02564 नई दिल्ली – बरौनी क्लोन स्पेशल 1 अगस्त तक प्रतिदिन
02569 दरभंगा – नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई तक प्रतिदिन
02570 नई दिल्ली – दरभंगा क्लोन स्पेशल 1 अगस्त तक प्रतिदिन
05219 मुजफ्फरपुर – आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार
05220 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर स्पेशल 1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार
05579 पूर्णिया कोर्ट – आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार
05580 आनंद विहार – पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार
05575 सहरसा – आनंद विहार स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार
05576 आनंद विहार – सहरसा स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार
09045 उधना – मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार
09046 मधुबनी – उधना स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार
09047 उधना – झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार
09048 झंझारपुर – उधना स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.