पुलिस ने दुल्हन की मंडप में ही जमकर पिटाई की. मन नहीं भरा तो उसके निजी अंगों को राइफल के कुंदे से चोट पहुंचाई. दुल्हन पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने लड़के को जबरन अगवा करके उससे अपने बेटी की शादी करवाई. इस दावे पर खुद उस दूल्हे ने मुहर लगाई है जिसकी जबरन शादी कराने के आरोप में जिले की गायघाट पुलिस ने यह बर्बरता की.सच सामने आने के बाद एसएसपी विवेक कुमार ने गायघाट थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. घायल दुल्हन और अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Photo- india.com
पकड़ौआ ब्याह का ताजा मामला मुजफ्फपुर के गयाघाट थाना क्षेत्र का है जहां पछियारी टोला गांव में गुरुवार की रात एक शादी हो रही थी. पुलिस लड़के पक्ष की शिकायत पर गायघाट में हो रही शादी को रुकवाने के लिए गई. लेकिन वहां पहुंचते ही पुलिस ने दुल्हन के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके साथ चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे प्रकरण में कहीं भी महिला पुलिस नजर नहीं आई. दुल्हन ने पुलिस पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है.
नई घर गृहस्थी के सपने संजोने वाली दुल्हन अब जूली अब अस्पताल में बेड पर पड़ी सुबक रही है. जबरन शादी के आरोप में उसे लाठियों से पीटा गया और फिर झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया. लेकिन, बाद में दूल्हे ने पुलिस की साजिश का खुलासा कर दिया.
photo- india.com
दूल्हे ने पुलिस को बताया ये शादी उसकी मर्जी से हो रही थी. उसके साथ किसी भी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं की गई. पुलिस ने खुद आवेदन लिखकर उसके जाली दस्तखत से दुल्हन समेत पूरे परिवार को फंसा दिया. जूली और उसके परिवार ने सफाई देने की पूरी कोशिश की लेकिन पुलिस वालों ने एक न सुनी और लड़की बेरहमी से पीटा और उसे जेल में बंद कर दिया. पुलिस की इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है. बिहार में हर साल शादी के लिए लड़कों के अपहरण के सैकड़ों मामले सामने आते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.