live

Bihar Assembly Elections 2025: वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा बयान- ‘BJP ने नीतीश के पीठ में छुरा घोंपा है'

Bihar Chunav 2025 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी. पहले चरण में 121 सीट पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

Published date india.com Updated: November 5, 2025 11:56 PM IST
Bihar Assembly Elections 2025: वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा बयान- ‘BJP ने नीतीश के पीठ में छुरा घोंपा है'

Bihar Assembly Elections 2025 Updates:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के खिलाफ गुपचुप साजिश की है और उनके पीठ में छुरा घोंपा है. राघोपुर सीट से तेज प्रताप यादव के उम्मीदवार प्रेम यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. तस्वीर में प्रेम यादव, तेजस्वी के दायीं तरफ खड़े दिखाई दे रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने अभी तक नीतीश कुमार के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं की है और ये साफ तौर पर उनके खिलाफ साजिश का संकेत है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए अपने वोट का सही इस्तेमाल करें.

राहुल गांधी पर बीजेपी और चिराग पासवान का निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अभी से मान लिया है कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूबने वाली है. राहुल गांधी दिल्ली में फर्जी प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाणा की बातें कर रहे हैं और वोट चोरी का रोना रो रहे हैं. विपक्षी नेता चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी का बयान उकसाने वाला है और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश है. चिराग ने कहा कि राहुल अपने बयान में सेना के मनोबल को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इस प्रकार की राजनीति देश के लिए खतरनाक है.

दिल्ली की सीएम का जवाब और कांग्रेस पर तीखी आलोचना

बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग नहीं हैं और उनकी बातों पर जनता को भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने सालों तक भारत को लूटा और जब तक वोटर कार्ड से वोट डालना जरूरी नहीं था, कांग्रेस की जीत होती रही. रेखा गुप्ता ने कहा कि अब चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत पारदर्शी मतदान होता है और कांग्रेस की जीत का रास्ता बंद हो गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग संविधान की कद्र नहीं करते और झूठ फैलाकर राजनीति कर रहे हैं.

Live Updates

  • Nov 5, 2025 11:43 PM IST

    CM Nitish Kumar Rally: पूर्णिया और कटिहार में CM नीतीश रैली की.

  • Nov 5, 2025 11:42 PM IST

    Bihar Election 2025: गया में HAM प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जनसंपर्क अभियान के दौरान हमला.

  • Nov 5, 2025 10:08 PM IST

    Bihar Election 2025: प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार, कहा- रिमोट से चल रही है बिहार सरकार.

  • Nov 5, 2025 10:07 PM IST

    Bihar Election 2025: VIP के संरक्षक मुकेश सहनी हुए भावुक और कहा- ‘निषाद समाज के लिए मैंने अपनी जिंदगी बर्बाद कर दी.’

  • Nov 5, 2025 9:44 PM IST

  • Nov 5, 2025 9:38 PM IST

    गया, बिहार: बाराचट्टी विधानसभा सीट से HAM-S उम्मीदवार ज्योति मांझी पर हुए कथित हमले पर DM शशांक शुभंकर ने कहा, “शाम को HAM-S उम्मीदवार द्वारा सूचित किया गया कि उनको एक पत्थर लगा है. उसके बाद पुलिस की गश्ती टीम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की. घटनास्थल पर कोई पत्थर नहीं मिला है और किसी अन्य व्यक्ति ने भी पत्थर लगते हुए नहीं देखा. गाड़ी पर भी कोई निशान नहीं था. उनको मेडिकल के लिए लाया गया. रिपोर्ट में भी किसी तरह की चोट लगने की बात नहीं आई है. SIT गठित करके मामले की पूरी जांच की जा रही है.”

  • Nov 5, 2025 9:19 PM IST

    सेना पर राहुल गांधी के विवादित बयान पर सियासत, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बोले- ‘बिहार चुनाव में जनता सबक सिखाएगी.

  • Nov 5, 2025 7:52 PM IST

  • Nov 5, 2025 7:23 PM IST

  • Nov 5, 2025 7:22 PM IST

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.