By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bjd Keeps Distance From Kumarswamys Oath Ceremony In Bengaluru
कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे पटनायक, कांग्रेस-BJP से समान दूरी बनाई
बीजेडी के महासचिव अरूण कुमार साहू ने कहा कि यह साफ है कि बीजेडी पूरी तरह से क्षेत्रीय दल है जिसका कांग्रेस और भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों से कोई लेना देना नहीं है.
भुवनेश्वर। कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में आज विपक्ष के तकरीबन सभी दिग्गज शामिल हुए, लेकिन एक पार्टी ने साफ तौर पर इससे दूरी बनाए रखी. ये पार्टी है नवीन पटनायक की बीजू जनता दल. बीजेडी ने बीजेपी विरोधियों के जमावड़े से खुद को दूर रखा. दरअसल, पार्टी कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों से समान दूरी बनाए रखना चाहती है. बीजू जनता दल के एक नेता ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए क्योंकि पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही समान दूरी बनाए हुए है.
समूचा विपक्ष पहुंचा
बीजेडी के महासचिव अरूण कुमार साहू ने कहा कि यह साफ है कि बीजेडी पूरी तरह से क्षेत्रीय दल है जिसका कांग्रेस और भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों से कोई लेना देना नहीं है. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन जैसे देश के प्रमुख नेता शामिल हुए. इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी भी कार्यक्रम में पहुंचे.
बड़ा सवाल: बेंगलुरू में दिखी विपक्षी एकता क्या 2019 तक पहुंच पाएगी?
बीजेडी ने बताई ये वजह
बीजेपी ने समारोह का बहिष्कार करते हुए आज काला दिवस मनाया और जेडी(एस)-कांग्रेस सरकार को अपवित्र गठबंधन सरकार बताते हुए पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किए. साहू ने पटनायक के समारोह में शामिन ना होने पर कहा कि पिछले 18 सालों से मुख्यमंत्री किसी भी दूसरे राज्य में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए हैं. वह बीजेडी द्वारा शुरू किए गए महानदी बचाओ अभियान के दूसरे चरण और साथ ही राज्य सरकार के ‘अमा गांव अमा विकास’ कार्यक्रम में व्यस्त हैं.
साहू ने उन सवालों का जवाब नहीं दिया कि पार्टी के किसी प्रतिनिधि को शपथ ग्रहण समारोह में भेजा गया या नहीं. बीजद सूत्रों ने कहा कि पटनायक के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध हैं , लेकिन उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में ना जाने को तरजीह दी ताकि वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ना दिखें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें