By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bjp Announces 28 Year Old Tejasvi Surya For Bengaluru South
28 साल के युवा को बीजेपी ने दिया टिकट, कांग्रेस के दिग्गज नेता को देंगे चुनौती
बीजेपी ने बेंगलुरु दक्षिण सीट 28 साल के युवा को मैदान में उतारकर नया समीकरण तैयार कर दिया है.
नई दिल्ली. बीजेपी ने बेंगलुरु दक्षिण सीट 28 साल के युवा को मैदान में उतारकर नया समीकरण तैयार कर दिया है. बीजेपी ने बसावानागुड़ी से विधायक रवि सुब्रमण्य के भतीजे तेजस्वी सुर्या को उम्मीदवार बनाया है. तेजस्वी अभी तक कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा में सचिव हैं.
तेजस्वी सुर्या की सीट इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद को मैदान मैं उतारा है. वह राज्यसभा के उपसभापति का भी चुनाव लड़ चुके हैं. कहा जाता है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं.
OMG OMG!!! I can’t believe this.
PM of world’s largest democracy & President of largest political party have reposed faith in a 28 yr old guy to represent them in a constituency as prestigious as B’lore South. This can happen only in my BJP. Only in #NewIndia of @narendramodi— Chowkidar Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) March 25, 2019
इस नेता के खिलाफ मैदान में
बीके हरि प्रसाद और तेजस्वी के मैदान में उतरने के बाद इस सीट पर अनुभव बनाम युवा जोश के होने की उम्मीद है. हालांकि, तेजस्वी को टिकट देने की वजह से राज्य बीजेपी में टकराव की स्थिति है. एक वर्ग का मानना है कि बीजेपी ने कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे करते हुए तेजस्वी को टिकट दिया है.
पेशे से वकील तेजस्वी ने टिकट मिलने के बाद कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पीएम और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. ये सिर्फ बीजेपी में हो सकता है.
Also Read:
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
टैटू और रफ्तार के भी शौकीन थे प्रतीक यादव- दौड़ाते थे फॉर्म्यूला 1 कारें, बंजी जंपिंग में भी लगता था दिल
-
कितने पढ़े लिखे हैं असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा? जानिये सैलरी के अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें