By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bjp Declared Star Campaigner List For Uttar Pradesh In Loksabha Elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019: यूपी के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में आडवाणी-जोशी का नाम नहीं, 11वें नंबर पर सीएम आदित्यनाथ
लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने अब अपनी तैयारियों को अमली-जामा पहनाना शुरू कर दिया है.
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने अब अपनी तैयारियों को अमली-जामा पहनाना शुरू कर दिया है. इस बीच पार्टी ने यूपी के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसमें पीएम नरेंद्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम है. हालांकि, आदित्यनाथ का नाम भी लिस्ट में 11वें नंबर पर है. दूसरी तरफ इस लिस्ट में लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं शामिल है.
इस लिस्ट में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत, जगत प्रकाश नड्डा, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कलराज मिश्र और लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम शामिल है.

बीजेपी लिस्ट
वरुण-मेनका का भी नाम नहीं
दूसरी तरफ इस लिस्ट में आडवाणी और जोशी के साथ दूसरे दिग्गज का नाम भी शामिल नहीं है. इसमें केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, वरुण गांधी भी प्रमुख हैं. बता दें कि बीजेपी की पहली लिस्ट में मेनका और वरुण गांधी के भी टिकट का ऐलान नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि मेनका अपना और वरुण दोनों का सीट बदलवाना चाहती हैं, जिसपर वह शीर्ष नेतृत्व से बात कर रही हैं.
Also Read:
-
West Bengal Exit Polls 2026: बंगाल के 7 एग्जिट पोल में 5 ने BJP की बनाई सरकार, 2 में ममता की वापसी, देखें सभी नतीजे
-
बंगाल में किसके हाथ लगेगी सत्ता? सट्टा बाजार के आंकड़ों ने बढ़ाया सस्पेंस, कांटे की जंग या TMC का होगा पत्ता साफ
-
Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के नतीजों में कौन आगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें