
Nitesh Srivastava
मीडिया में करीब 10 साल का अनुभव. अभी India.com में चीफ सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ऑनलाइन, एनडीटीवी, अमर उजाला डिजिटल, नवोदय टाइम्स, आईटीएन और ... और पढ़ें
BJP Foundation Day : भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है, साल 1980 में आज ही के दिन इस राजनीतिक दल का गठन किया गया था. पिछले 41 सालों में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया. राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों की राय मानें तो बीजेपी अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही है, जिसकी अगुवाई पीएम मोदी कर रहे हैं. ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए पार्टी ने तमाम स्तरों पर अलग-अलग तैयारियां की गई हैं.
राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पीएम मोदी का संबोधन हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता फैलाने की अपील की. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश के लिए परिवारवादी पार्टियां सबसे खतरनाक हैं. विपक्षी दलों पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की. कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था. लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है.
इसके अलावा पार्टी कल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी जहां पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है.
परिवारवाद पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ साथ चलते हैं. लेकिन ये भी सच्चाई है कि अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है. एक राजनीति है परिवारभक्ति की, और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर पर और अलग अलग राज्यों में कुछ राजनीतिक दल हैं जो सिर्फ अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं. परिवारवादी सरकारों में परिवार के सदस्यों का स्थानीय निकाय से लेकर संसद तक में दबदबा रहता है. उन्होंने कहा कि ये लोग भले ही अलग अलग राज्यों में हो, लेकिन परिवारवाद के तार से जुड़े रहते हैं.एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ढककर रखते हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में हमने सैचुरेशन यानि जनकल्याण की हर योजना को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वो बहुत विराट है. सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है-भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना.
विपक्षी दलों पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की. कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था. लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है.
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है. पीएम ने बताया कि 100 साल के इस सबसे बड़े संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है.
पीएम ने कहा कि कुछ समय पहले ही देश ने 400 बिलियन डॉलर यानि तीस लाख करोड़ रुपए के उत्पादों के एक्सपोर्ट का टारगेट पूरा किया. कोरोना के इस समय में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना, भारत के सामर्थ्य को दिखाता है.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है.आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है. उन्होंने कहा क आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है. इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है. जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है.
PM ने कहा कि इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है. इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी. इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है. इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें