Bjp Gets Big Setback In Gujarat Good News For Aam Aadmi Party Know How This News Is A Big Relief For Arvind Kejriwal Visavadar Result Kadi Seat Result
BJP को गुजरात में झटका! AAP के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिये अरविंद केजरीवाल के लिए कैसे राहत भरी है यह खबर
Gujarat By Election 2025 Result: गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और अरविंद केजीवाल की AAP ने 1-1 सीट पर कब्जा जमाया है.
Gujarat Bypoll Result: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ माने जाने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. अरविंद केजीरवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी ने गुजरात में हाल में हुए उपचुनाव में विसावदर सीट (Visavadar Assembly Bypoll Result) पर जीत हासिल की है. आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गोपाल इटालिया (Who is Gopal Italia) ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को शिकस्त दी है. हालांकि गुजरात में हुए 2 सीटों में से एक पर भारतीय जनता पार्टी को भी जीत हासिल हुई है.
विसावदर में जीते गोपाल इटालिया
चुनाव आयोग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, गोपाल इटालिया को 75,942 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी और BJP उम्मीदवार किरीट पटेल को 58,388 वोट ही हासिल कर सके. गोपाल इटालिया ने BJP उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 वोटों से हरा दिया. मालूम हो कि गुजरात की दो विधानसभा सीटों विसावदर और कडी पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती सोमवार की हुई. गुजरात की विसावदर और कडी सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुआ था. उपचुनाव में जूनागढ़ जिले के विसावदर सीट पर 56.89% वोटिंग हुई थी.
कडी सीट पर BJP का कब्जा
कडी सीट हालांकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई है. कडी सीट पर BJP के राजेंद्र कुमार (राजूभाई) ने कांग्रेस नेता रमेशभाई चावडा को शिकस्त दी. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, BJP उम्मीदवार को 99,742 जबकि कांग्रेस नेता को 60,290 वोट मिले.
गदगद हुई आम आदमी पार्टी
विसावदर सीट पर मिली जीत के बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी जीत है. राजनीतिक विश्लेषक कह रहे थे कि ‘आप’ पार्टी के रूप में खत्म हो जाएगी, लेकिन दिल्ली में हार के बाद ‘आप’ लुधियाना पश्चिम (विधानसभा उपचुनाव) जीत रही है और हम BJP के गढ़ गुजरात में भी उपचुनाव में भारी अंतर से जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बड़ी जीत है. कुछ लोग कहते थे कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में हाशिए पर चले जाएंगे; यह एक शानदार वापसी है.’
बता दें कि विसावदर सीट दिसंबर 2023 में उस समय खाली हो गई थी, जब तत्कालीन ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.