'छोटे पोपट ने कर दिया कांग्रेस का चौपट', राहुल गांधी के 'सेफ' वाले बयान पर BJP का पलटवार

भाजपा की ओर से संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका तिजोरी लाना और उसके इर्द-गिर्द नाटक करना शोभा नहीं देता. राहुल गांधी का नाम छोटा पोपट पड़ने वाला है.

Published date india.com Published: November 18, 2024 5:42 PM IST
'छोटे पोपट ने कर दिया कांग्रेस का चौपट', राहुल गांधी के 'सेफ' वाले बयान पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के नारे का मजाक उड़ाए जाने पर अब भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस बहुत निचले स्तर की थी. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को ‘तिजोरी’ लाना और उसके इर्द-गिर्द नाटक करना शोभा नहीं देता है.

कांग्रेस ने कई घोटाले कर के देश को लूटा

इस दौरान संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन्होंने कई घोटाले करके देश को लूटा है. संबित पात्रा ने कहा कि तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा.

संबित पात्रा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया देख रहा था, जिसमें मैं बाला साहेब ठाकरे का एक इंटरव्यू देख रहा था. उस इंटरव्यू में बाला साहेब से जब राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटा पोपट के बारे में मत पूछो.

राहुल गांधी का नाम पोपट पड़ने वाला है

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि बाला साहेब ने राहुल के लिए कहा था ‘छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चोपट’. अब मैं जानता हूं कि आज के बाद से राहुल गांधी का नाम छोटा पोपट पड़ने वाला है और ये नामांकन हमने नहीं किया है. महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं, हर कोई बाला साहेब ठाकरे को जानता है. बाला साहेब ठाकरे ने राहुल गांधी का नाम ‘पोपट’ दिया है.

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर वार करते हुए आगे कहा कि ‘सेफ’ के दो अर्थ होते हैं. लेकिन जिसकी जैसी भावना उसको सेफ का अर्थ वैसे ही समझ आएगा. सेफ का अर्थ सुरक्षा भी होता है. सुरक्षित रखना भी होता है, कैसे भारत के लोगों को घुसपैठियों से सुरक्षित रखा जाए. हमारी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सेफ का अर्थ बताया है.

कांग्रेस ने केवल तिजोरी में सेंध मारा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सेफ का दूसरा अर्थ तिजोरी भी होता है, तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा. इसमें गलती किसी की नहीं है, ये गलती उस खानदान की है. जिन्होंने बार-बार हिंदुस्तान की तिजोरी में सेंध मारने का काम किया. जिन्होंने बार-बार घोटाले पर घोटाले करके देश को लूटने का काम किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने आगे कहा, नेशनल हेराल्ड केस में 5 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, 2-जी केस में 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, देवास-एंट्रिक्स स्कैम में हजार-करोड़ों का घोटाला, कोयला स्कैम में 10 लाख करोड़ से ज्यादा का घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड में 3,600 करोड़ का घोटाला, ये सब धनराशि तिजोरी के अंदर बंद है. तिजोरी के अंदर गांधी परिवार द्वारा लूटा हुआ पैसा बंद और मां-बेटे आरोपी नंबर 1 और नंबर 2 हैं, जो आज बेल पर बाहर हैं.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.