
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Kanhaiya Kumar In Congress: सीपीआई नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार CPI को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कल ही राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है. कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. एक तरफ जहां कुछ कांग्रेसी नेता ही दबी जुबान में इसका विरोध कर रहे हैं तो वहीं सीपीआई नेता डी राजा ने कन्हैया कुमार पर आरोप लगाया है कि वो पार्टी के सच्चे नेता नहीं थे.
सीपीआई ने कहा-कन्हैया नेतृत्व के साथ सच्चे नहीं थे
कन्हैया के भाकपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी महासचिव डी.राजा ने कहा कि कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व के साथ सच्चे नहीं थे. राजा ने कहा कि उन्होंने खुद को पार्टी से निकाल दिया है. कन्हैया के पार्टी में आने से बहुत पहले से भाकपा मौजूद थी और उनके जाने के बाद भी बनी रहेगी.
भाजपा नेता ने कसा तंज-गटर से निकल नाले में गिरे
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई गटर से निकल कर नाले में गिरता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता. विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए मैं सिर्फ सहानुभूति ही जता सकता हूं.
“If someone comes out of the gutter and falls into the drain, then I can only sympathise with him,” BJP National General Secy Kailash Vijayvargiya respond to the former CPI leader Kanhaiya Kumar joining the Congress (28.09) pic.twitter.com/lZryf1wamK
— ANI (@ANI) September 29, 2021
भवानीपुर उपचुनाव के बारे में कही बड़ी बात
कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के बारे में भी बड़ी बात कही है कि, वहां पारदर्शी तरीके से चुनाव नहीं हो रहे हैं. दिलीप घोष ने सही कहा है कि एक प्रतिशत भी परदर्शिता नहीं रह गई है. टीएमसी के नेता बूथों पर कब्जा कर लेंगे और मतदाताओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी. पूरे उपचुनाव पर टीएमसी नेताओं ने कब्जा कर लिया है.
It is not possible to have fair elections (in Bhabanipur), not even 1%, so what Dilip Ghosh has said is right, polling booths will be captured, voters will not be allowed to come out. Hence elections get captured in WB: BJP National General Secy Kailash Vijayvargiya (28.09) pic.twitter.com/rFvjF39f26
— ANI (@ANI) September 29, 2021
बता दें कि भवानीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच लगातार तीखी बयानबाजी की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.