Bihar: कौन हैं नंद किशोर यादव? चुने गए बिहार विधानसभा के स्पीकर

Bihar Assembly Speaker: नंद किशोर यादव ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1978 में शुरू की जब वह पटना नगर निगम के पार्षद बने थे. इसके बाद 1982 में पटना के डिप्टी मेयर बने.

Published date india.com Updated: February 15, 2024 1:36 PM IST
Bihar: कौन हैं नंद किशोर यादव? चुने गए बिहार विधानसभा के स्पीकर
नंद किशोर यादव

Nand Kishore Yadav Profile: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को गुरुवार को बिहार विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नये अध्यक्ष को आसन तक ले गये.

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. नंद किशोर यादव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे.

अविश्वास प्रस्ताव से हटाए गए थे अवध बिहारी चौधरी

अवध बिहारी चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे. फ्लोर टेस्ट से पहले अवध बिहारी चौधरी को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया था.

कौन हैं नंद किशोर यादव?

नंद किशोर यादव ने साल 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे. यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे. वह कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

अध्यक्ष पद के लिए नंद किशोर यादव के नाम पर मुहर को भाजपा के नयी सत्तारूढ़ व्यवस्था में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और उच्च जाति के बीच संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

स्पीकर चुने जाने पर क्या कहा?

स्पीकर चुने जाने पर नंद किशोर यादव ने कहा, ‘मैं इस अवसर और सर्वसम्मति से चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को धन्यवाद देता हूं. मैं नियमों के अनुसार काम करूंगा और आप सभी की आवाज बनने के लिए सहयोग मांगूंगा.’ यादव ने कहा कि सदन को सफलतापूर्वक चलाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘सड़कों पर संघर्ष और सदन में बहस दो अलग-अलग चीजें हैं और इसे ध्यान में रखा जाना चाहिए. मैं युवा सदस्यों से भी आग्रह करूंगा कि वे वरिष्ठों से बहस करना और चर्चा करना सीखें और राज्य की प्रगति में योगदान दें.’ सीएम नीतीश कुमार ने स्पीकर पद के लिए सर्वसम्मति से चयन पर खुशी जाहिर की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.