Lok Sabha Elections 2024: BJP आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बेजीपी आज उम्मीदवारों की लिस्ट पहली जारी कर सकती है.

Published date india.com Published: March 2, 2024 5:20 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: BJP आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Lok Sabha Elections 2024: आगमी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित अपने मुख्य कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. सूत्रों के मुताबिक, इस पीसी में BJP लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का नाम होने की उम्मीद है. खबर है कि पहली सूची में यूपी की वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़ और गोरखपुर सहित कई प्रमुख सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे.

अमित शाह का नाम सूची में होने की संभावना

पार्टी सूत्रों की माने तो गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी इस सूची में शामिल होने की अटकलें हैं. वहीं पार्टी मनोज पांडेय को रायबरेली से और बसपा के बागी नेता रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर से अपना उम्मीदवार बना सकती है. इसी के साथ यूपी की संभल, नगीना, रामपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं और मैनपुरी सीट को बीजेपी चुनौती के रूप में देख रही है.

29 फरवरी को हुई थी CEC की बैठक

बता दें इससे पहले 29 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय लेने को लेकर दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हुए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.