Babul Supriyo Quits Politics: BJP सांसद बाबुल सुप्रियो ने छोड़ी राजनीति, हाल ही में केंद्र के मंत्रिमंडल से हटाए गए थे

पश्चिम बंगाल से बीजेपी के दो बार सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ दी है.

Published date india.com Published: July 31, 2021 6:09 PM IST
BJP leader Babul Supriyo

Babul Supriyo Quits Politics: बीजेपी सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है. बाबुल सुप्रियो ने अपनी संसदीय सीट से इस्तीफा देने का भी फैसला किया है. बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालते हुए किया. बाबुल सुप्रियो केंद्र सरकार में मंत्री थे. हाल ही में उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया था.

बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने की बात कहते हुए लिखा कि अलविदा, मैं किसी और पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहा हूं. मुझे टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) किसी ने भी नहीं बुलाया है. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. समाज की सेवा करने के लिए राजनीति की ज़रूरत नहीं है. बाबुल सुप्रियो ने कहा- मुझे जो सरकारी आवास दिया गया है, अब मैं वो भी छोड़ने जा रहा हूं. मैं लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बाबुल सुप्रियो को केंद्र के मंत्रिमंडल से हटाया गया था. तब उन्होंने लिखा था कि मुझसे मंत्रिमंडल छोड़ने को कहा गया और मैंने छोड़ दिया. अब बाबुल सुप्रियो ने राजनीति ही छोड़ दी है. बाबुल सुप्रियो बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल के अहम नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं. वह बीजेपी से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.