By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bjp Mp Writes To Pm Modi Governmentt Has Done Nothing For The 30 Crore Dalits
बीजेपी सांसद का पीएम मोदी पर आरोप- 4 साल में दलितों के लिए कुछ नहीं किया
एससी-एसटी एक्ट पर दलितों के हितों के लिए लगातार आवाज बुलंद हो रही है.
लखनऊ. एससी-एसटी एक्ट पर दलितों के हितों के लिए लगातार आवाज बुलंद हो रही है. लेकिन, इसमें बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के लिए संकट बढ़ती जा रही है. बीजेपी के नगीना से सांसद यशवंत सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर नाराजगी जताई है. उन्होंने एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है और नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दलितों की आवाज बुलंद की है.
बता दें कि इससे पहले बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले, सोनभद्र से बीजेपी सांसद छोटेलाल खरवार और इटावा से सांसद अशोक दोहरे अपनी सरकार पर नाराजगी जता चुके हैं. अगले साल आम चुनाव होने हैं और देश में दलितों के मुद्दे पर काफी नाराजगी है. ऐसे में बीजेपी के अपने ही दलित सांसदों की नाराजगी उसे मुश्किल में डाल सकती है.
BJP MP from Uttar Pradesh’s Nagina, Yashwant Singh, writes to PM Modi, says, ‘Being a Dalit my capabilities have not been put to use, I only became an MP because of reservation,’ adds that, ‘In 4 years the govt has done nothing for the 30 crore Dalits of the country.’ pic.twitter.com/nbao7d6tzd
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2018
प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं दलित सांसद
यशवंत सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा, बीजेपी के दलित सांसद प्रताड़ना का शिकार बनते जा रहे हैं. वे कई मुद्दों पर जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं. उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कोशिश करके पलटवाए. उन्होंने बैकलॉग, प्रमोशन में आरक्षण और प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण की भी बात लिखी.
आरक्षण के कारण ही सांसद बने
उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वह आरक्षण के कारण ही सासंद बन पाए हैं. लेकिन उनकी योग्यता का उपयोग नहीं हो पा रहा है. बता दें कि यशवंत सिंह जाटव समाज से आते हैं और दलित कैटेगरी में आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में 30 करोड़ की आबादी वाले दलित समाज के लिए प्रत्यक्ष रूप से कुछ भी नहीं कहा है.
Also Read:
-
'राम-कृष्ण को नहीं देखा, पर मोदी को देखा है, इस एक्टर ने पीएम की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- मेरा जन्म सफल हो गया
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
सोना ही सोना! भारी भरकम गोल्ड से क्यों लदे रहते हैं साउथ स्टार्स? परंपरा, पावर और पर्दे की चमक का पूरा सच
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें